G-20 summit in Delhi

G-20 summit in Delhi: PM मोदी के प्रस्ताव पर अफ्रीकन यूनियन को किया गया शामिल

 

नई दिल्ली। अब तक जी-20 संगठन में दुनिया के महज 20 देश ही शामिल थे। हालांकि, ये 20 देश भी कम नहीं हैं। बताया जाता है कि यह दुनिया की 60 फीसद आबादी और संसाधन की नुमाइंदगी करते हैं। खैर, अब इस जी-20 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के प्रस्ताव पर अफ्रीकन यूनियन को संगठन में शामिल किया गया। अफ्रीकन यूनियन के शामिल किए जाने से अब इस संगठन में 21 राष्ट्र शामिल हो गए। अब यह 21 सदस्यीय राष्ट्रों वाला समूह बन चुका है, जिस पर अब पूरे विश्व की निगाहें टिकी रहेंगी।
वहीं, खास बात यह है कि अफ्रीकन यूनियन को संगठन में शामिल कराने के प्रधानमत्री के प्रस्ताव पर सभी सदस्यीय देशों ने सहमति व्यक्त की। किसी ने भी आपत्ति नहीं जताई। जिससे स्पष्ट है कि संगठन के अन्य देश भी चाहते थे कि अफ्रीकन यूनियन को इस संगठन में शामिल किया जाए। अब ऐसे में लगातार लोगों के जेहन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अफ्रीकन यूनियन को बैठक में क्यों शामिल किया गया। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री ब्रातिस्लावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का अपना सफल दौरा पूरा करने के बाद अब स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का बेहद भव्य और शानदार स्वागत […]