Rajinikanth called Chandrababu Naidu a warrior

रजनीकांत ने नारा लोकेश से फोन पर बात की, चंद्रबाबू नायडू को योद्धा बताया

 

अमरावती। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सांत्वना देने के लिए टीडीपी महासचिव नारा लोकेश से फोन पर बात की। लोकेश, एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष को महान दोस्त और योद्धा बताते हुए रजनीकांत ने उनका हालचाल पूछा। सुपरस्टार ने लोकेश को बहादुर बनने की सलाह दी। टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, रजनीकांत ने कहा कि उनका दोस्त कभी कुछ गलत नहीं करेगा। लोकेश से यह भी कहा कि नायडू के द्वारा किया गया विकास और अच्छा काम उनकी रक्षा करेगा। उन्हें अवैध गिरफ्तारी से कोई नुकसान नहीं होगा। रजनीकांत ने उम्मीद जताई कि नायडू अपने द्वारा की गई जनसेवा और अच्छे कार्यों के कारण जल्द ही बाहर आएंगे। गौरतलब है कि रजनीकांत इस साल अप्रैल में विजयवाड़ा में टीडीपी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के शताब्दी समारोह में नायडू के साथ शामिल हुए थे।

×
Date : 14 September 2023 Posted By : EDITOR
रजनीकांत ने नारा लोकेश से फोन पर बात की, चंद्रबाबू नायडू को योद्धा बताया
News Image

 

अमरावती। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सांत्वना देने के लिए टीडीपी महासचिव नारा लोकेश से फोन पर बात की। लोकेश, एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष को महान दोस्त और योद्धा बताते हुए रजनीकांत ने उनका हालचाल पूछा। सुपरस्टार ने लोकेश को बहादुर बनने की सलाह दी। टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, रजनीकांत ने कहा कि उनका दोस्त कभी कुछ गलत नहीं करेगा। लोकेश से यह भी कहा कि नायडू के द्वारा किया गया विकास और अच्छा काम उनकी रक्षा करेगा। उन्हें अवैध गिरफ्तारी से कोई नुकसान नहीं होगा। रजनीकांत ने उम्मीद जताई कि नायडू अपने द्वारा की गई जनसेवा और अच्छे कार्यों के कारण जल्द ही बाहर आएंगे। गौरतलब है कि रजनीकांत इस साल अप्रैल में विजयवाड़ा में टीडीपी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के शताब्दी समारोह में नायडू के साथ शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]