Insult to Sanatan is an insult to the Constitution Anurag Thakur

सनातन का अपमान संविधान का अपमान है, कब तक चुप रहेंगे सोनिया और राहुल – अनुराग ठाकुर

 

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म पर लगातार टीका-टिप्पणी को संविधान का अपमान बताते हुए आरोप लगाया है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का कांग्रेस से ज्यादा अपमान शायद ही किसी ने किया है। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने आगे कहा, “ये लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्या संविधान का अनुच्छेद 25 इन्हें किसी भी धर्म या लोगों का अपमान करने की इजाजत देता है? किस अधिकार से यह लोग यह सब कह रहे हैं और सोनिया गांधी और राहुल गांधी अब तक इस अपमान पर चुप क्यों हैं?”कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए ठाकुर ने आगे कहा, “एक ओर राहुल गांधी विदेश जाकर भारत में संविधान की दुहाई देते हैं। दूसरी ओर उनके सहयोगी यहां देश में एक नहीं बल्कि बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं।”केंद्रीय मंत्री ने आगे यह कहा, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि घमंडिया एलायंस के एक नेता ने कहा है “इनका जी-20″। यह देश का जी-20 था और हर भारतीय के लिए गर्व का पल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली डिक्लेरेशन बेहद सफल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश……विपक्ष ने बेनकाब की

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश……विपक्ष ने बेनकाब की -कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का केंद्र सरकार पर हमला नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, शुक्रवार को लोकसभा में जो हुआ वहां लोकतंत्र की बड़ी जीत है। मोदी सरकार […]

चेन्नई IPL सीजन में चौथा मैच हारी:हैदराबाद ने 10 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चेन्नई IPL सीजन में चौथा मैच हारी:हैदराबाद ने 10 रन से हराया सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया UNN: चेन्नई सुपर किंग्स IPL के मौजूदा सीजन में चौथा मैच हार गई है। उसे शनिवार के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 रनों से हराया। […]