Recruitment for Additional Private Secretary

Govt Jobs 2023 : अपर निजी सचिव की निकली भर्ती, मिलेगी 5 लाख तक सैलरी

 

नई दिल्‍ली:  उत्तर प्रदेश में अपर निजी सचिव के पद पर भर्ती निकली है. इस भर्ती का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली है. किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री वाले अपर सचिव भर्ती 2023 का फॉर्म भर सकते हैं. नौकरी का फॉर्म उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भरना है. फॉर्म भरने की शुरुआत कल 19 सितंबर से होगी. इसकी आखिरी तारीख 19 अक्टूबर है. मतलब ये कि पूरे एक महीने तक फॉर्म भरे जाएंगे.
अपर निजी सचिव पद पर कुल 328 वैकेंसी है. जो ग्रेजुएट इस पद के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं उनकी उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. इससे कम और इससे अधिक उम्र के लोग फॉर्म नहीं भर सकते. हालांकि आरक्षित वर्ग के लोगों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी. उम्र सीमा में छूट के संबंध में डिटेल जानकारी अपर निजी सचिव भर्ती नोटिफिकेशन में मिलेगी.
अपर निजी सचिव भर्ती के लिए योग्यता
अपर निजी सचिव पद के लिए ग्रेजुएट होना चाहिए. यह तो पहले ही बता चुके हैं. इसके अलावा 80 शब्द प्रति मिनट की गति शॉर्ट हैंड में और 25 शब्द प्रति मिनट की गति टाइपिंग में होनी जरूरी है. इसके लिए टाइपिंग और स्टेनोग्राफी का स्किल टेस्ट भी होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Airbus inaugurates Centre of Excellence to drive sustainable aerospace research at Gati Shakti Vishwavidyalaya

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Airbus inaugurates Centre of Excellence to drive sustainable aerospace research at Gati Shakti Vishwavidyalaya Vadodara – Airbus has inaugurated a Centre of Excellence (CoE) for aerospace studies at the Gati Shakti Vishwavidyalaya (GSV), India’s unique industry-driven university for the transportation and logistics sector, based in Vadodara, Gujarat. The Centre marks […]

Budget 2026: बजट में कंटेंट क्रिएटर्स (Content Creators ) और Influencers को तोहफा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Budget 2026: बजट में कंटेंट क्रिएटर्स (Content Creators ) और Influencers को तोहफा, गेमिंग और एनिमेशन को मिलेगा बढ़ावा स्कूल-कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब, डिजिटल स्किल्स को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल इंडस्ट्री के लिए अहम […]