Metro train trial in the presence of cm Shivraj Singh Chauhan

MP: 30 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन का होगा ट्रायल रन

 

30 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन का होगा ट्रायल रन

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने ट्रायल रन की समीक्षा की

इंदौर – मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी श्री मनीष सिंह ने आज सायंकाल इंदौर पहुँचकर मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के संबंध में स्थल निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। सांसद श्री शंकर लालवानी और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के संबंध में स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारीगण मौजूद थे। एमडी श्री मनीष सिंह ने मेट्रो ट्रेन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो ट्रेन में एडवांस क्वालिटी के कोचेस बनाये गये हैं। मेट्रो ट्रेन में विश्व स्तर की उन्नत तकनीकी का उपयोग किया गया है।

यह ट्रेन ड्राईवर लैस भी चल सकेंगी। ट्रेन में ड्राईवर लैस कंट्रोलिंग सिस्टम उपलब्ध है। इसे कंट्रोल सेंटर से भी चलाया जा सकेगा। शुरूआत में ड्राईवर द्वारा ही ट्रेन का संचालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल रन के लिये इंदौर में अभी तीन कोच आ चुके हैं। मेट्रो ट्रेन तीन कोच की रहेगी। जिसमें एक कोच में 300 लोग यात्रा कर सकेंगे। इस तरह एक मेट्रो ट्रेन में 900 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेनें चलायी जाएंगी। जिसमें लगभग 7 लाख लोग सफर कर सकेंगे। एमडी श्री मनीष सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जायेगा, यह ट्रायल लगभग 6 किलोमीटर का होगा। उन्होंने बताया कि अगले साल तक रेडिसन चौराहे तक का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। तेजी से मेट्रो का कार्य जारी है।

 

 

×
Date : 28 September 2023 Posted By : EDITOR
MP: 30 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन का होगा ट्रायल रन
News Image

 

30 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन का होगा ट्रायल रन

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने ट्रायल रन की समीक्षा की

इंदौर - मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी श्री मनीष सिंह ने आज सायंकाल इंदौर पहुँचकर मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के संबंध में स्थल निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। सांसद श्री शंकर लालवानी और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के संबंध में स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारीगण मौजूद थे। एमडी श्री मनीष सिंह ने मेट्रो ट्रेन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो ट्रेन में एडवांस क्वालिटी के कोचेस बनाये गये हैं। मेट्रो ट्रेन में विश्व स्तर की उन्नत तकनीकी का उपयोग किया गया है।

यह ट्रेन ड्राईवर लैस भी चल सकेंगी। ट्रेन में ड्राईवर लैस कंट्रोलिंग सिस्टम उपलब्ध है। इसे कंट्रोल सेंटर से भी चलाया जा सकेगा। शुरूआत में ड्राईवर द्वारा ही ट्रेन का संचालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल रन के लिये इंदौर में अभी तीन कोच आ चुके हैं। मेट्रो ट्रेन तीन कोच की रहेगी। जिसमें एक कोच में 300 लोग यात्रा कर सकेंगे। इस तरह एक मेट्रो ट्रेन में 900 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेनें चलायी जाएंगी। जिसमें लगभग 7 लाख लोग सफर कर सकेंगे। एमडी श्री मनीष सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जायेगा, यह ट्रायल लगभग 6 किलोमीटर का होगा। उन्होंने बताया कि अगले साल तक रेडिसन चौराहे तक का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। तेजी से मेट्रो का कार्य जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]