cm Chauhan inaugurated international level swimming pool

मुख्यमंत्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल का किया लोकार्पण

 

इंदौर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर के पिपल्याहाना में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर तैयार यह स्विमिंग पूल देश में पहला सिंक्रनाइज स्विमिंग पूल हैं। इस पूल को FINA के मानकों पर बनाया गया है। इस स्विमिंग पूल में हाइविंग पूल, रेसिंग पूल, स्पलैश पूल अलग-अलग बनाए गए हैं। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक चैन्जिंग रूम, लॉकर रूम, वॉशरूम, स्टीम बाथ एवं सोना बाथ बनाए गए हैं। स्विमिंग पूल परिसर में ही कैफेटेरिया एवं मल्टी जिम की व्यवस्था भी की जा रही है। इसकी निर्माण लागत 28 करोड़ रुपये है। इसकी दर्शक क्षमता 1200 है। लोकार्पण कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष श्री गोलू शुक्ला, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

केंद्र की पूर्वोत्तर में बड़े बदलाव की तैयारी: 2027 तक हटेगा अफस्पा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱केंद्र की पूर्वोत्तर में बड़े बदलाव की तैयारी: 2027 तक हटेगा अफस्पा असम-नागालैंड सीमा पर फिर शुरू होगा तेल-गैस उत्पादन नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर भारत के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जो क्षेत्र में शांति और विकास की नई दिशा देंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन • 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों […]