AAP MP Sanjay Singh sent on ED remand till October 10

आप सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली । आप सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेजा गया है । राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह आदेश दिया है ।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ये लोग सारे झूठे केस लगा रहे हैं। इतने केस लगा लिए, इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ निकलता तो है नहीं। इस जांच-जांच के खेल में सबका समय खराब होता है।” कुल 239 जगहों पर तलाशी ली गई है, कल उनके घर पर भी तलाशी हुई थी. दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने संजय सिंह के आवास पर 2 करोड़ रुपये नकद दिए. उनका यह भी कहना है कि 1 करोड़ रुपये उन्होंने इंडोस्पिरिट्स से लिए थे। संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ED की छापेमारी के बाद कल शाम गिरफ़्तार किया गया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बाद कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार होने वाले सिंह आप के दूसरे शीर्ष नेता हैं। सिसौदिया को इस साल फरवरी में सीबीआई ने और बाद में मार्च में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]