Shah takes a jibe at Rahul-Priyanka in Kamal Nath's stronghold

MP Elections 2023: कमलनाथ के गढ़ में शाह ने राहुल-प्रियंका पर कसा तंज

 

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि एक भाई और बहन की जोड़ी जिनकी ”मूल उत्पत्ति इटली में है”, नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किये गये विकास को नहीं समझ पायेंगे। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारत के लोग विकास को स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं। उन्होंने अन्य उपलब्धियों के बीच राम मंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का भी उल्लेख किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ने आरोप लगाया कि जब दुनिया भारत की विकास गाथा की प्रशंसा कर रही है, तब कांग्रेस को देश में कोई सकारात्मकता नजर नहीं आ रही है। शाह ने कहा, ‘‘भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी-वाद्रा) चुनाव वाले राज्यों में घूमते हुए पूछते रहते हैं कि (भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा) क्या किया गया है, लेकिन वे इसे (विकास को) नहीं समझ पाएंगे क्योंकि उनका मूल स्थान इटली में है। जिनका मूल भारत में है, वे इसे स्पष्ट रूप से समझेंगे।” छिंदवाड़ा को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। कमलनाथ मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

TMC के बागी सांसद NCPI में करेंगे विलय, NDA को देंगे समर्थन,

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱TMC के बागी सांसद NCPI में करेंगे विलय, NDA को देंगे समर्थन, लोकसभा स्पीकर से संसद में अलग बैठने की जगह मांगी कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसदों में से 20 बागी सांसदों का गुट त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय का ऐलान किया। बागी […]

विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना […]