Shah takes a jibe at Rahul-Priyanka in Kamal Nath's stronghold

MP Elections 2023: कमलनाथ के गढ़ में शाह ने राहुल-प्रियंका पर कसा तंज

 

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि एक भाई और बहन की जोड़ी जिनकी ”मूल उत्पत्ति इटली में है”, नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किये गये विकास को नहीं समझ पायेंगे। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारत के लोग विकास को स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं। उन्होंने अन्य उपलब्धियों के बीच राम मंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का भी उल्लेख किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ने आरोप लगाया कि जब दुनिया भारत की विकास गाथा की प्रशंसा कर रही है, तब कांग्रेस को देश में कोई सकारात्मकता नजर नहीं आ रही है। शाह ने कहा, ‘‘भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी-वाद्रा) चुनाव वाले राज्यों में घूमते हुए पूछते रहते हैं कि (भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा) क्या किया गया है, लेकिन वे इसे (विकास को) नहीं समझ पाएंगे क्योंकि उनका मूल स्थान इटली में है। जिनका मूल भारत में है, वे इसे स्पष्ट रूप से समझेंगे।” छिंदवाड़ा को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। कमलनाथ मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं।

×
Date : 28 October 2023 Posted By : EDITOR
MP Elections 2023: कमलनाथ के गढ़ में शाह ने राहुल-प्रियंका पर कसा तंज
News Image

 

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि एक भाई और बहन की जोड़ी जिनकी ''मूल उत्पत्ति इटली में है'', नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किये गये विकास को नहीं समझ पायेंगे। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारत के लोग विकास को स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं। उन्होंने अन्य उपलब्धियों के बीच राम मंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का भी उल्लेख किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ने आरोप लगाया कि जब दुनिया भारत की विकास गाथा की प्रशंसा कर रही है, तब कांग्रेस को देश में कोई सकारात्मकता नजर नहीं आ रही है। शाह ने कहा, ‘‘भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी-वाद्रा) चुनाव वाले राज्यों में घूमते हुए पूछते रहते हैं कि (भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा) क्या किया गया है, लेकिन वे इसे (विकास को) नहीं समझ पाएंगे क्योंकि उनका मूल स्थान इटली में है। जिनका मूल भारत में है, वे इसे स्पष्ट रूप से समझेंगे।'' छिंदवाड़ा को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। कमलनाथ मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी भाकपा, एसआईआर को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

📰 Generate e-Paper Clip दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी भाकपा, एसआईआर को लेकर केंद्र पर साधा निशाना कोलकाता। देश के संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और कानूनों की रक्षा की मांग पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी। पार्टी ने इसके तहत एक दिसंबर को कोलकाता में लोकभवन (राजभवन) अभियान और तीन […]

TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows

📰 Generate e-Paper Clip TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows The multi-city initiative will equip travel partners with insights into Royal Caribbean’s global portfolio and emerging opportunities in India’s cruise market. Mumbai:  TIRUN Travel Marketing, India’s pioneering cruise vacation specialist and exclusive representative for Royal Caribbean Group in […]