Netanyahu announces second phase of war in Gaza

Israel-Hamas War: नेतन्याहू ने गाजा में जंग के दूसरे चरण की घोषणा की, कहा- हत्यारे दुश्मन को हराना हमारा मकसद

 

गाजा : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ गाजा में युद्ध का दूसरा चरण शुरू करने की घोषणा की और कहा कि लड़ाई लंबी चलेगी। टेलीविजन पर एक संबोधन में नेतन्याहू ने कहा, ‘इजरायली फौजें बुराई के द्वार को तोड़कर गाजा में घुस चुकी हैं। हमारा सर्वाच्च लक्ष्य हत्यारे दुश्मन को पूरी तरह से हराना और अपने अस्तित्व को सुरक्षित करना है।’ इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि हमास को ईरान का साथ मिल रहा है। हमास का 90 फीसदी खर्च ईरान उठाता है। नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई हमारी सेना के लक्ष्यों का अभिन्न हिस्सा है।दबाव ही सफलता का मंत्र है। हम जितना दबाव बनाएंगे, उतने ही जीतने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। नेतन्याहू ने दूसरी बार गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की है। इस दौरान नेतन्याहू की पत्नी सारा ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को गले लगाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि हम इस रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। हमारी सेना का प्रमुख उद्देश्य इन बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]