Salman Khan showed a special glimpse of the Matrabhumi

सलमान खान ने मुंबई मीडिया को दिखाई ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की खास झलक, जल्द होगा रिलीज

सलमान खान ने मुंबई मीडिया को दिखाई ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की खास झलक, जल्द होगा रिलीज

सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की पहली झलक आई मुंबई मीडिया के सामने, मिला जबरदस्त रिएक्शन

Mumbai: सलमान खान स्टारर फिल्म “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” का पहला टीजर ओर पोस्टर जब से रिलीज़ हुआ है, तब से दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की बेसब्री बढ़ती जा रही है। शुरुआती झलकियों ने दर्शकों को फिल्म की दुनिया से रूबरू कराया, जिसके बाद से ही दर्शक फिल्म से जुड़ी और चीजें देखने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्साह की लहर बढ़ रही है, वैसे-वैसे फिल्म के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले ट्रेलर को देखने के लिए माहौल गरमाता जा रहा है। सलमान खान की फिल्म “मातृभूमिः में वॉर रेस्ट इन पीस” खुद में देशभक्ति की कहानी, बलिदान और युद्ध में इंसानों द्वारा चुकाई गई कीमत को लिए हुए है।
आज मुंबई में हुए एक एक्सक्लूसिव मीडिया इवेंट में सलमान खान ने कुछ चुनिंदा मीडिया के लोगो को “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” के ट्रेलर का स्पेशल प्रीव्यू दिखाया। बता दे कि सामने आई यह पहली झलक, दर्शकों के बीच ट्रेलर रिलीज किए जाने से पहले पेश की गई है। यह एक्सक्लूसिव मीडिया स्क्रीनिंग दिवाली की छुट्टियां शुरू होने की ठीक पहले की गई है। हालांकि, फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कहना गलत नहीं होगा कि यह खुलासा बेहद खास होने वाला है।
इस खास इवेंट में करीब 250 मीडिया प्रतिनिधि पहुंचे, जिन्होंने ट्रेलर की झलक देखने के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स दी। सभी को सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म में अपने दमदार अंदाज संग बेहद पसंद आए। वहीं, कई पत्रकारों ने सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की भी खूब सराहना की। इसके अलावा, ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक और इसमें गानों की छोटी-छोटी झलकियों को भी खूब सराहना मिली। इनकी धुन और असरदार अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा।
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

×
Date : 07 November 2026 Posted By : EDITOR
सलमान खान ने मुंबई मीडिया को दिखाई ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की खास झलक, जल्द होगा रिलीज
News Image

सलमान खान ने मुंबई मीडिया को दिखाई 'मातृभूमि' के ट्रेलर की खास झलक, जल्द होगा रिलीज

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' के ट्रेलर की पहली झलक आई मुंबई मीडिया के सामने, मिला जबरदस्त रिएक्शन

Mumbai: सलमान खान स्टारर फिल्म "मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस" का पहला टीजर ओर पोस्टर जब से रिलीज़ हुआ है, तब से दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की बेसब्री बढ़ती जा रही है। शुरुआती झलकियों ने दर्शकों को फिल्म की दुनिया से रूबरू कराया, जिसके बाद से ही दर्शक फिल्म से जुड़ी और चीजें देखने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्साह की लहर बढ़ रही है, वैसे-वैसे फिल्म के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले ट्रेलर को देखने के लिए माहौल गरमाता जा रहा है। सलमान खान की फिल्म "मातृभूमिः में वॉर रेस्ट इन पीस" खुद में देशभक्ति की कहानी, बलिदान और युद्ध में इंसानों द्वारा चुकाई गई कीमत को लिए हुए है।
आज मुंबई में हुए एक एक्सक्लूसिव मीडिया इवेंट में सलमान खान ने कुछ चुनिंदा मीडिया के लोगो को "मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस" के ट्रेलर का स्पेशल प्रीव्यू दिखाया। बता दे कि सामने आई यह पहली झलक, दर्शकों के बीच ट्रेलर रिलीज किए जाने से पहले पेश की गई है। यह एक्सक्लूसिव मीडिया स्क्रीनिंग दिवाली की छुट्टियां शुरू होने की ठीक पहले की गई है। हालांकि, फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कहना गलत नहीं होगा कि यह खुलासा बेहद खास होने वाला है।
इस खास इवेंट में करीब 250 मीडिया प्रतिनिधि पहुंचे, जिन्होंने ट्रेलर की झलक देखने के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स दी। सभी को सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म में अपने दमदार अंदाज संग बेहद पसंद आए। वहीं, कई पत्रकारों ने सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की भी खूब सराहना की। इसके अलावा, ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक और इसमें गानों की छोटी-छोटी झलकियों को भी खूब सराहना मिली। इनकी धुन और असरदार अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा।
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]