India UAE agreement on movement of students and faculty

भारत-यूएई में करार : सरल व सुविधाजनक होगा छात्रों और फैकल्टी का आवागमन

 

नई दिल्ली। भारत और यूएई के बीच छात्रों के आदान-प्रदान कार्यक्रमों को सुगम बनाने पर चर्चा की जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शिक्षा मंत्री डॉ. अहमद अल फलासी ने शैक्षणि‍क सहयोग को मजबूत करने के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे छात्रों और फैकल्टी के आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा यह कदम दोहरी व्यवस्था, संयुक्त डिग्री और दोहरी डिग्री कार्यक्रमों की पेशकश के लिए दोनों देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग की सुविधा भी प्रदान करेगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संयुक्त अरब अमीरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यूएई के शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के दौरान प्रधान ने कहा कि यूएई एक वैश्विक आर्थिक हॉटस्पॉट है और भारत एक वैश्विक प्रतिभा हॉटस्पॉट है। इस लिहाज से दोनों देशों को अपने सभ्यतागत जुड़ावों को मजबूत करने के लिए एक ज्ञान सेतु निर्मित करने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को मौसम बेहद बिगड़ गया, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेशभर में आपदा जैसी स्थिति की पुष्टि की है। सबसे दर्दनाक खबर […]