Prime Minister Modi met Saira Banu and shared pictures

प्रधानमंत्री मोदी ने सायरा बानो से की मुलाकात

 

नई दिल्ली । अपने जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानों से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिनेमा की दुनिया में उनके कामों की पीढ़ियों से सराहना की जाती है। दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानों और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात वाली तस्वीरों को लोगों ने पसंद किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी इस मुलाकात की तस्वीरों को साझा भी किया है। एक्स पर मुलाकात की खूबसूरत तस्वीरें पसंद की जा रही हैं। जारी पहली तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी और खूबसूरत अभिनेतत्री सायरा बानों बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों बात कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दो आइकन कैमरे के लिए पोज देते दिखे हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, सायरा बानो जी से मिलना अद्भुत रहा। सिनेमा की दुनिया में उनके बेहतरीन काम ने कई पीढ़ियों को बहुत सिखाया है और सब उनकी तारीफ करते हैं। आज उनसे इस मुलाकात में कई अलग-अलग विषयों पर अच्छी बातचीत हुई।
गौरतलब है कि अपने जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो ने हिंदी सिनेमा को अनेक यादगार फिल्में दीं हैं। उनमें 1961 में शम्मी कपूर अभिनीत फिल्म जंगली से अभिनय की शुरुआत करने वाली सायरा बानों के नाम शागिर्द, सगीना, ब्लफ मास्टर, आई मिलन की बेला, पड़ोसन और बैराग जैसी अनेक सिनेमाई रत्नों जैसी फिल्में हैं। शादी से पहले उनकी आखिरी फिल्म 1988 में फैसला आई थी। इसके बाद सायरा बानों बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए सम्मानित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]