BJP played a big bet on farmers by issuing election resolution letter

चुनावी संकल्प पत्र जारी कर भाजपा ने किसानों पर खेला बड़ा दांव

चुनावी संकल्प पत्र जारी कर भाजपा ने किसानों पर खेला बड़ा दांव

गेहूं 2700 और धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल का संकल्प

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को छोटी दिवाली के अवसर पर पार्टी का विधानसभा चुनाव 20223 के लिए संकल्प पत्र जारी किया। राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को विमोचित किया।
इस अवसर पर मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल , ज्योतिरादित्य सिंधिया , अश्विनी वैष्णव , फग्गन सिंह कुलस्ते , प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संकल्प पत्र को जनहितकारी वादा बताया। इस संकल्प पत्र में प्रमुख 10 संकल्पों में पहले नंबर पर सभी गरीब परिवारों को मुफ्त राशन एवं रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल और चीनी देना है। इसके बाद दूसरे नंबर पर किसानों को एसपी के साथ बोनस 2700 प्रति क्विंटल गेहूं , 3100 प्रति क्विंटल खरीदने का संकल्प दिया गया है।
इसी तरह तेंदूपत्ता संग्रहण को 4000 प्रति बोरा, गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा , आईआईटी के तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, प्रत्येक परिवार में काम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर , इस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है । इसके अलावा प्रमुख बिंदुओं में सर्वशिक्षा का अधिकार, प्रदेश के प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प। इस आधार पर प्रत्येक परिवार को रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की मोदी की गारंटी का उल्लेख किया गया है।
संकल्प पत्र में दर्शाया गया है कि मोदी है तो प्रयास है, भाजपा है तो विश्वास है। इस संकल्प के साथ ही पार्टी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए अनेक वादे किये हैं। भाजपा ने 20 साल के जनता के विश्वास को अगले और 5 साल तक बनाए रखने की दृष्टि से हर वर्ग, हर समुदाय को अपने संकल्पों से साथ लिया है। मोदी की गारंटी और भाजपा का भरोसा के तहत सशक्त नारी, समृद्ध किसान, जनजातीय कल्याण, उत्तम शिक्षा एवं सक्षम युवा, सबका साथ सबका विकास, सुदृढ़ आधारभूत संरचना और स्वस्थ्य प्रदेश का संकल्प लेने वाला संकल्प पत्र आज शनिवार को भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने जारी कर मतदाताओं को लुभाने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए सम्मानित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]