Vikas Bharat Sankalp Yatra will start in UP from November 15

यूपी में 15 नवंबर से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन 15 नवंबर, 2023 से 26 जनवरी, 2024 तक पूरे प्रदेश में होगा। इस यात्रा के माध्यम से न सिर्फ नगरीय निकायों में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि पात्र एवं संभावित लोगों के नामांकन की प्रक्रिया को ऑन द स्पॉट पूर्ण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सचिव आवासन एवं शहरी मंत्रालय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यान्वयन एवं जनभागीदारी को सुनिश्चित किए जाने के संबंध में सभी प्रदेश सरकारों को पत्र लिखा था।
प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद नगरीय निकायों में यात्रा के संचालन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारिया शुरू हो गई हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के नगरीय निकायों में संचालित नगर विकास विभाग की योजनाओं का लाभ जन जागरूकता के माध्यम से वंचितों, कमजोरों एवं पात्र लोगों तक पहुंचाना है, जो पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]