Madhya Pradesh Indore BJP and Congressmen clash

मध्य प्रदेश-इंदौर : भाजपाई और कांग्रेसी भिड़े, भंवरकुआ थाने पर भी हंगामा

भाजपाई और कांग्रेसी भिड़े, थाने पर भी हंगामा

भंवरकुआ थाने पर हंगामा, जमकर नारेबाजी, पुलिस ने किया बल प्रयोग, आंसू गैस छोड़ी

इंदौर। गुरुवार की रात राऊ विधानसभा क्षेत्र के भंवरकुआ अंतर्गत आने वाले जीत नगर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सामग्री बांटने की शंका को लेकर विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंची। इस विवाद ने बाद में बड़ा रूप ले लिया। दोनों दलों के कार्यकर्ता और समर्थक थाने पर जमा हो गए और यहां नारेबाजी के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने हंगामे को देखते हुए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जहां हल्हा बल प्रयोग किया, वहीं आंसू गैस भी छोड़ी। हंगामे के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता भी यहां पहुंच गए थे और केस दर्ज करने की मांग करने लगे।
गुरुवार की रात कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भवरकुआं थाने पर हंगामा कर दिया। घेराव की सूचना पर कांग्रेसी भी पहुंच गए और आमने-सामने नारेबाजी हो गई। भाजपा का आरोप है कि जीतू पटवारी के समर्थकों ने जीत नगर में पार्षद पति पुष्पेंद्रसिंह चौहान से मारपीट की है। इसमें जीतू के भाई नाना भी शामिल है। यह आरोप है कि मारपीट करने वालों ने चाकू भी मारे हैं। भाजपाई जानलेवा हमले की एफआईआर के लिए अड़ गए। पुलिस ने कार्रवाई आश्वासन दिया।
शुरू हो गई नारेबाजी
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में थाने पर जमा हो गए और देखते ही देखते दोनों ओर से नारेबाजी के साथ हंगामा होने लगा। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन इसी बीच किसी ने भीड़ में पत्थर फेंके तो माहौल बिगड़ गया।
वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे
रात में थाने पर हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी थाने पर पहुंच गए। वहीं भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और आरोप लगाते हुए मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं कांग्रेस के बड़े नेता भी यहां पहुंचे और दूसरे पक्ष पर शराब बंटवाने सहित अन्य आरोप लगाते हुए क्रास कम्पलेंट की मांग की। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।

×
Date : 17 November 2023 Posted By : EDITOR
मध्य प्रदेश-इंदौर : भाजपाई और कांग्रेसी भिड़े, भंवरकुआ थाने पर भी हंगामा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]