MP Election 2023 Shivraj Singh Chouhan voted at polling stations

MP Election 2023 : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित  अन्य पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर किया मतदान

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित  अन्य पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर किया मतदान

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण लोकतंत्र के महापर्व पर अपने-अपने क्षेत्र में मतदान किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा के ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन के आदर्श मतदान केन्द्र में मतदान किया। केन्द्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर जिले के मुरार बीईओ कार्यालय परिसर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय बारादरी में तथा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के जल विहार स्थित एएमआई शिशु मंदिर में मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल जिले के हुजूर विधानसभा के वार्ड क्र. 80 के बूथ क्र. 223 में मतदान किया।
केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले के निवास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरा बूथ क्र. 131, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक टीकमगढ़ में ईदगाह के सामने यांत्रिकी सेवा विभाग बूथ क्र. 74 में तथा केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के शंकराचार्य वार्ड बूथ क्र. 194, पार्टी के रार्ष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के कनकेश्वरी महाविद्यालय बूथ क्र. 258, प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया के वार्ड-29 के राजघाट कॉलोनी में मतदान किया।
इधर महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ग्वालियर जिले के भगत सिंह नगर, एबेंजर स्कूल, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव सागर जिले के रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा, राजेन्द्र शुक्ला रीवा विधानसभा के वार्ड क्र. 23 बूथ क्र. 111 अमहिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य भिंड जिले के गोहद नगर पालिका परिषद के परिसर, वरिष्ठ नेता प्रभात झा खादी ग्रामोद्योग, जीवाजी गंज ग्वालियर और पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार महू के वार्ड क्र. 172 पर मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: उज्जैन–जावरा एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर से बदलेगा क्षेत्र का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: उज्जैन–जावरा एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर से बदलेगा क्षेत्र का भविष्य : CM डॉ. मोहन यादव उड़द उत्पादन के प्रोत्साहन के लिए हर किसान को देंगे 600 रूपए प्रति क्विंटल बोनस किसानों की बेहतरी के लिये कर रहे तेज गति से कार्य हाई-वे परियोजना की मंजूरी पर किसान प्रतिनिधि मंडल ने […]

मेक्सिको में सेना ने सबसे बड़े ड्रग माफिया को मारा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मेक्सिको में सेना ने सबसे बड़े ड्रग माफिया को मारा समर्थकों ने एयरपोर्ट-मॉल में आग लगाई मेक्सिको: मेक्सिको में सेना ने रविवार को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई है। मेंचो […]