Our boys would have won the World Cup but Panauti made us lose

हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी सभा में प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

जयपुर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान के जालोर में चुनाव प्रचार करते हुए सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। यह सुन सभा में मौजूद लोगों ने पनौती, पनौती चिल्लाया।
जालौर में राहुल गांधी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए निशाना साध रहे थे। उन्होंने जैसे ही पनौती बोला वैसे ही जनसभा में कुछ और लोग भी पनौती-पनौती चिल्लाने लगे। इस पर राहुल ने कहा, अच्छा भला हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। उन्होंने कहा कि टीवी वाले यह नहीं कहेंगे, लेकिन जनता जानती है।
यहां बतलाते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप में हार के बाद सोशल मीडिया पर अचानक पनौती शब्द ट्रेंड करने लग गया था। विपक्षी दलों ने इस शब्द को प्रधानमंत्री मोदी के स्टेडियम पहुंचने को लेकर इस्तेमाल किया। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के नेताओं और समर्थकों ने इस शब्द को लेकर विपक्ष पर ही पलटवार कर दिया। बहरहाल विपक्ष का तो यही कहना है कि भारतीय टीम इसलिए वर्ल्ड कप हारी, क्योंकि पीएम मोदी खुद स्टेडियम में मैच देखने पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]