Congress fears tampering with EVM machines madhya pradesh

MP: कांग्रेस को इवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की आंशका, स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे जनरेटर बेकअप की मांग

कांग्रेस को इवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की आंशका, स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे जनरेटर बेकअप की मांग

भोपाल : प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन एवं उपाध्यक्ष एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर ईवीएम मशीनों के रख रखाव में बरती जा रही लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए कहा है कि मतदान 17 नवम्बर, 2023 को सम्पन्न हो चुका है तथा मतगणना 3 दिसम्बर, 2023 को होना नियत है एवं मतगणना से पूर्व सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला स्तर पर स्ट्रांग रूम स्थापित कर इवीएम मशीनों को सुरक्षित रखा गया है। लेकिन इवीएम मशीनों तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है या नहीं के संबंध में प्रक्रिया की जानकारी ज्ञात नहीं है इसलिए उक्त संबंध में यदि कोई भी दिशा निर्देश जारी किए गए है तब ऐसी स्थिति में कांग्रेस प्रत्याशियों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएं।
नेताद्वय ने कहा कि जिला स्तर पर स्थापित सभी स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाकर रिकार्डिंग के माध्यम से स्क्रीन लगाकर दिखाया जा रहा है, उक्त संबंध में आपसे निवेदन है कि क्या जो सीसीटीवी कैमरे स्थापित है क्या वे स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे है एवं क्या उन कैमरों में वाईफाई इनविल्ड है या नहीं की जानकारी उपलब्ध कराई जावे। सीसीटीवी कैमरों के क्रियान्वयन में बिजली का विशेष महत्व है तथा बिजली चले जाने पर सीसीटीवी कैमरे के द्वारा लिए जा रहे चित्रों को स्क्रीन पर नहीं दिखाया जा रहा है ऐसी स्थिति में इवीएम मशीनों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
जैन एवं धनोपिया ने कहा कि मतदान उपरांत सभी जिला स्तर पर स्ट्रांग रूम में संरक्षित इवीएम मशीनों की पूर्ण सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की छेडछाड होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे जनरेटर बेकप की सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे कि बिजली गुल होने की स्थिति में भी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही रिकार्डिंग दिखाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहे जो कि न्यायोचित होगा।
मतगणना के संबंध में 26 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा: जे.पी.धनोपिया
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के संबंध में सभी 230 कांग्रेस प्रत्याशियों एवं उनके मतगणना अभिकर्ताओं को 26 नवम्बर, 2023 (रविवार) को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन शिवाजी नगर भोपाल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें मतगणना से संबंधित प्रक्रिया, मतगणना में होने वाली अनियमितताएं एवं उनके निराकरण के संबंध में अधिवक्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, प्रभारी चुनाव आयोग जे.पी.धनोपिया ने बताया है कि विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के संबंध में विशेष प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के संबंध में राजीव सिंह, उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी द्वारा सभी प्रत्याशियों एवं उनके दो-दो मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण में आने के संबंध में जानकारी पूर्व में प्रेषित कर दी गई है। प्रशिक्षण शिविर दो चरणो में आयोजित होगा प्रथम चरण पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। दूसरा चरण दोपहर 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर संभाग के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

×
Date : 23 November 2023 Posted By : EDITOR
MP: कांग्रेस को इवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की आंशका, स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे जनरेटर बेकअप की मांग
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]