Shubman Gill of Gujarat Titans, Hardik Pandya of Mumbai Indians

गुजरात टाइटंस के नए कप्तान बने शुभमन गिल,हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी

 

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 विजेता गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 सीजन से पहले शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया है। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गिल ने हार्दिक पांड्या की जगह ली है, जिन्हें मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया है। आईपीएल 2024 में गुजरात की कप्तानी करना सीनियर पुरुष क्रिकेट में कप्तान के रूप में गिल का पहला कार्य होगा। गिल ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक बयान में कहा, “मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है। टीम ने मुझ पर भरोसा दिखाया जिसके लिए मैं फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे पिछले दोनों सीजन शानदार रहे और मैं टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं। जीटी के साथ अपने पहले सीज़न में गिल ने 16 मैचों में 34.50 के औसत और 132.33 के स्ट्राइक-रेट से 483 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे। गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। गिल ने 17 मैचों में 59.33 की औसत और 157.80 के स्ट्राइक-रेट से 890 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और चार अर्द्धशतक शामिल थे।जीटी के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, “शुभमन गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर पर कद और स्थिति में वृद्धि दिखाई है। हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है।

×
Date : 28 November 2023 Posted By : EDITOR
गुजरात टाइटंस के नए कप्तान बने शुभमन गिल,हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी
News Image

 

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 विजेता गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 सीजन से पहले शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया है। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गिल ने हार्दिक पांड्या की जगह ली है, जिन्हें मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया है। आईपीएल 2024 में गुजरात की कप्तानी करना सीनियर पुरुष क्रिकेट में कप्तान के रूप में गिल का पहला कार्य होगा। गिल ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक बयान में कहा, "मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है। टीम ने मुझ पर भरोसा दिखाया जिसके लिए मैं फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे पिछले दोनों सीजन शानदार रहे और मैं टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं। जीटी के साथ अपने पहले सीज़न में गिल ने 16 मैचों में 34.50 के औसत और 132.33 के स्ट्राइक-रेट से 483 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे। गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। गिल ने 17 मैचों में 59.33 की औसत और 157.80 के स्ट्राइक-रेट से 890 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और चार अर्द्धशतक शामिल थे।जीटी के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, "शुभमन गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर पर कद और स्थिति में वृद्धि दिखाई है। हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]