Elon Musk agreed with Netanyahu about destroying Hamas

एलन मस्क ने हमास को नष्ट करने के बारे में नेतन्याहू से जताई सहमति

 

तेल अवीव। प्रमुख अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि गाजा के बेहतर भविष्य के लिए हमास आतंकवादी समूह को नष्ट करने के अलावा “कोई विकल्प नहीं” है। दोनों हस्तियों ने सहमति जताई कि आतंकवादी संगठन के यहूदी लोगों के प्रति नरसंहार के इरादे हैं। द टाइम्स ऑफ इज़रायल की रिपोर्ट के अनुसार, एक्स के मालिक और स्पेसएक्स के प्रमुख अमेरिकी अरबपति मस्क ने कहा कि हालांकि वह मौजूदा युद्ध के बाद गाजा के पुनर्निर्माण में मदद करना चाहेंगे, और दावा करते हैं कि गाजा पट्टी का पुनर्वास भविष्य के युद्ध को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। नेतन्याहू ने कहा, “यदि आप गाजावासियों के लिए सुरक्षा, शांति और बेहतर जीवन चाहते हैं, तो आपको हमास को नष्ट करना होगा। आपको सबसे पहले जहरीले शासन से छुटकारा पाना होगा, जैसा कि जर्मनी और जापान में किया गया था।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा, “कोई विकल्प नहीं है।”मस्क ने यह भी टिप्पणी की कि नागरिक की मौत और उनका घायल होना “अपरिहार्य” है और इज़रायल हमास के खिलाफ युद्ध में उनसे बचने की कोशिश कर रहा है।उन्होंने कहा, “आपको दृढ़ता के साथ आतंकवादियों और हत्या की मंशा रखने वालों को बाहर निकालना होगा और साथ ही बचे हुए लोगों की मदद करनी होगी, जो जर्मनी और जापान में हुआ है।”

×
Date : 28 November 2023 Posted By : EDITOR
एलन मस्क ने हमास को नष्ट करने के बारे में नेतन्याहू से जताई सहमति
News Image

 

तेल अवीव। प्रमुख अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि गाजा के बेहतर भविष्य के लिए हमास आतंकवादी समूह को नष्ट करने के अलावा "कोई विकल्प नहीं" है। दोनों हस्तियों ने सहमति जताई कि आतंकवादी संगठन के यहूदी लोगों के प्रति नरसंहार के इरादे हैं। द टाइम्स ऑफ इज़रायल की रिपोर्ट के अनुसार, एक्स के मालिक और स्पेसएक्स के प्रमुख अमेरिकी अरबपति मस्क ने कहा कि हालांकि वह मौजूदा युद्ध के बाद गाजा के पुनर्निर्माण में मदद करना चाहेंगे, और दावा करते हैं कि गाजा पट्टी का पुनर्वास भविष्य के युद्ध को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। नेतन्याहू ने कहा, "यदि आप गाजावासियों के लिए सुरक्षा, शांति और बेहतर जीवन चाहते हैं, तो आपको हमास को नष्ट करना होगा। आपको सबसे पहले जहरीले शासन से छुटकारा पाना होगा, जैसा कि जर्मनी और जापान में किया गया था।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा, "कोई विकल्प नहीं है।"मस्क ने यह भी टिप्पणी की कि नागरिक की मौत और उनका घायल होना "अपरिहार्य" है और इज़रायल हमास के खिलाफ युद्ध में उनसे बचने की कोशिश कर रहा है।उन्होंने कहा, "आपको दृढ़ता के साथ आतंकवादियों और हत्या की मंशा रखने वालों को बाहर निकालना होगा और साथ ही बचे हुए लोगों की मदद करनी होगी, जो जर्मनी और जापान में हुआ है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]