AAP MP Raghav Chaddha's suspension canceled

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने AAP सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द किया

 

UNN: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राघव चड्ढा का निलंबन रद्द करने को लेकर बीच का रास्ता सुझाया था। इस सुझाव पर अमल के बाद राघव चड्ढा का राज्यसभा से निलंबन रद्द कर दिया गया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राघव चड्ढा से कहा था कि इस मामले पर राज्यसभा के सभापति से माफी मांग लें, इसके बाद निलंबन रद्द करने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने राघव चड्ढा को राज्यसभा से अनिश्चितकाल तक के लिए निलंबित किये जाने के मसले पर कड़ा ऐतराज जताया था. कोर्ट ने कहा था कि सदन के किसी प्रतिष्ठित सदस्य को इस तरह हमेशा के लिए निलंबित नहीं किया जा सकता. कोर्ट का कहना था कि निलंबन एक दिन या एक सत्र के लिए होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]