Newly elected BJP MLA orders closure of non-veg shops in Jaipur

नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ने जयपुर में नॉनवेज की दुकानें बंद करने का आदेश दिया

 

जयपुर । नवनिर्वाचित भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने चुनाव के नतीजे आने के अगले ही दिन सोमवार को गुलाबी शहर को सत्ता बदलने का अहसास दिला दिया। उन्‍होंने शहर में नॉनवेज की दुकानें बंद करने का आदेश देते हुए कहा कि इन दुकानों का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आचार्य ने कहा, “इन लोगों के पास लाइसेंस भी नहीं है। कांग्रेस प्रशासन उनसे इस बारे में नहीं पूछ रहा था। मेरा एजेंडा सनातन की रक्षा करना है, इसलिए मैं ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करूंगा। इन लोगों की वजह से खुलेआम नॉनवेज पकाया जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि नॉनवेज की बदबू के कारण लोगों ने सड़कों से गुजरना भी बंद कर दिया है। विधायक ने कहा, “इन क्षेत्रों में कई मंदिर हैं। नॉनवेज की बदबू के कारण लोगों ने इन मंदिरों में जाना बंद कर दिया है। अब इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आचार्य ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर के प्रमुख बाजारों में नॉनवेज की दुकानें बंद कराने को कहा है और नॉनवेज होटल के मालिक से भी अतिक्रमण हटाने को कहा है। आचार्य हवामहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर मात्र 600 वोटों से चुनाव जीते थे।

×
Date : 05 December 2023 Posted By : EDITOR
नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ने जयपुर में नॉनवेज की दुकानें बंद करने का आदेश दिया
News Image

 

जयपुर । नवनिर्वाचित भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने चुनाव के नतीजे आने के अगले ही दिन सोमवार को गुलाबी शहर को सत्ता बदलने का अहसास दिला दिया। उन्‍होंने शहर में नॉनवेज की दुकानें बंद करने का आदेश देते हुए कहा कि इन दुकानों का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आचार्य ने कहा, “इन लोगों के पास लाइसेंस भी नहीं है। कांग्रेस प्रशासन उनसे इस बारे में नहीं पूछ रहा था। मेरा एजेंडा सनातन की रक्षा करना है, इसलिए मैं ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करूंगा। इन लोगों की वजह से खुलेआम नॉनवेज पकाया जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि नॉनवेज की बदबू के कारण लोगों ने सड़कों से गुजरना भी बंद कर दिया है। विधायक ने कहा, “इन क्षेत्रों में कई मंदिर हैं। नॉनवेज की बदबू के कारण लोगों ने इन मंदिरों में जाना बंद कर दिया है। अब इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आचार्य ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर के प्रमुख बाजारों में नॉनवेज की दुकानें बंद कराने को कहा है और नॉनवेज होटल के मालिक से भी अतिक्रमण हटाने को कहा है। आचार्य हवामहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर मात्र 600 वोटों से चुनाव जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]