indore general insurance new products available in post offices

Madhya Pradesh – indore : जनरल इंश्योरेंस ग्राहको हेतु नये उत्पाद डाकघरों में उपलब्ध

 

जनरल इंश्योरेंस ग्राहको हेतु नये उत्पाद डाकघरों में उपलब्ध

इंदौर : भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन को किफायती दरों पर लाभकारी योजना व उत्पाद उपलब्ध कराने की कड़ी में आज इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के माध्यम से निजी इंश्योरेंस कंपनी के प्रॉडक्ट विक्रय का शुभारंभ श्रीमती प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किया गया । देश की अग्रणी बीमा कंपनियों के उत्पाद अब किफायती दरों पर इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के माध्यम से इंदौर परिक्षेत्र के सभी डाकघरों में आमजन हेतु उपलब्ध है । इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के निम्न प्रॉडक्ट आमजन व ग्राहकों के मध्य काफी लोकप्रिय होकर घर बैठे प्राप्त किये जा सकते है ।
1. अकाउंट – बचत खाता सरल, सुविधाजनक पेपरलेस पद्धति से खोला जाता है एवं मोबाईल बैंकिंग की सभी सुविधा उपलब्ध है ।
2. एईपीएस – आधार इनेबल्ड अकाउंट से नगद जमा/भुगतान की सुविधा प्रदाय करता है ।
3. सीईएलसी – 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों के आधार इनरॉलमेंट व अन्य सभी के लिये आधार में मोबाइल अपडेषन की सुविधा उपलब्ध है ।
4. जनरल इंश्योरेंस – स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, व्हीकल हेतु बीमा उपलब्ध है ।
5. लॉइफ इंश्योरेंस – टर्म इंश्योंरेंस व पेंशन प्लान भी उपलब्ध है ।
6. मर्चेन्ट अकाउंट – छोटे ग्राहकों एवं दुकानदारों हेतु क्यू आर से पेमेंन्ट प्राप्त करने की सुविधा देता है ।
श्रीमती अग्रवाल द्वारा बताया गया कि, वर्तमान में दुर्घटनाओं में वृद्धि एक चिंता का विषय है और इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के माध्यम से डाक विभाग दुर्घटना बीमा हेतु बहुत ही किफायती दरों पर बीमा उपलब्ध करवा रहा है क्योंकि दुर्घटना चाहे छोटी हो या बड़ी वह आमजन/ग्राहकों की सामान्य दिनचर्या को बाधित कर देती है एवं वित्तीय रूप से भी पूरे परिवार के लिये परेषानी बनती है । इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के उत्पाद ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों की सुरक्षा व परिवार के सदस्यों के भावनात्मक नुकसान को भी पूरा करते है। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्राहकों को अत्यंत किफायती दरों पर चिंतामुक्त जीवन यापन में सक्षम बनाना व मानसिक शांति प्रदान करना है ।
माह नवंबर 2023 तक आईपीपीबी के माध्यम से एक लाख से अधिक एक्सीडेंटल पॉलिसी आमजन द्वारा करवाई गई है जिसमें 10 से अधिक परिवारों को 10 लाख की क्लेम राशि भी वितरित की जा चुकी है । यह पॉलिसी मात्र 300/- से 755/- प्रीमियम पर सभी डाकघरों में उपलब्ध है । कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के सहायक निदेशक प्रथम, द्वितीय व तृतीय, इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, निवा बुपा इंश्योरेंस, प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर नगर संभाग, अधीक्षक डाकघर इंदौर मौफ. संभाग सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण तथा मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे ।

×
Date : 19 December 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – indore : जनरल इंश्योरेंस ग्राहको हेतु नये उत्पाद डाकघरों में उपलब्ध
News Image

 

जनरल इंश्योरेंस ग्राहको हेतु नये उत्पाद डाकघरों में उपलब्ध

इंदौर : भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन को किफायती दरों पर लाभकारी योजना व उत्पाद उपलब्ध कराने की कड़ी में आज इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के माध्यम से निजी इंश्योरेंस कंपनी के प्रॉडक्ट विक्रय का शुभारंभ श्रीमती प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किया गया । देश की अग्रणी बीमा कंपनियों के उत्पाद अब किफायती दरों पर इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के माध्यम से इंदौर परिक्षेत्र के सभी डाकघरों में आमजन हेतु उपलब्ध है । इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के निम्न प्रॉडक्ट आमजन व ग्राहकों के मध्य काफी लोकप्रिय होकर घर बैठे प्राप्त किये जा सकते है ।
1. अकाउंट - बचत खाता सरल, सुविधाजनक पेपरलेस पद्धति से खोला जाता है एवं मोबाईल बैंकिंग की सभी सुविधा उपलब्ध है ।
2. एईपीएस - आधार इनेबल्ड अकाउंट से नगद जमा/भुगतान की सुविधा प्रदाय करता है ।
3. सीईएलसी - 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों के आधार इनरॉलमेंट व अन्य सभी के लिये आधार में मोबाइल अपडेषन की सुविधा उपलब्ध है ।
4. जनरल इंश्योरेंस - स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, व्हीकल हेतु बीमा उपलब्ध है ।
5. लॉइफ इंश्योरेंस - टर्म इंश्योंरेंस व पेंशन प्लान भी उपलब्ध है ।
6. मर्चेन्ट अकाउंट - छोटे ग्राहकों एवं दुकानदारों हेतु क्यू आर से पेमेंन्ट प्राप्त करने की सुविधा देता है ।
श्रीमती अग्रवाल द्वारा बताया गया कि, वर्तमान में दुर्घटनाओं में वृद्धि एक चिंता का विषय है और इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के माध्यम से डाक विभाग दुर्घटना बीमा हेतु बहुत ही किफायती दरों पर बीमा उपलब्ध करवा रहा है क्योंकि दुर्घटना चाहे छोटी हो या बड़ी वह आमजन/ग्राहकों की सामान्य दिनचर्या को बाधित कर देती है एवं वित्तीय रूप से भी पूरे परिवार के लिये परेषानी बनती है । इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक के उत्पाद ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों की सुरक्षा व परिवार के सदस्यों के भावनात्मक नुकसान को भी पूरा करते है। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्राहकों को अत्यंत किफायती दरों पर चिंतामुक्त जीवन यापन में सक्षम बनाना व मानसिक शांति प्रदान करना है ।
माह नवंबर 2023 तक आईपीपीबी के माध्यम से एक लाख से अधिक एक्सीडेंटल पॉलिसी आमजन द्वारा करवाई गई है जिसमें 10 से अधिक परिवारों को 10 लाख की क्लेम राशि भी वितरित की जा चुकी है । यह पॉलिसी मात्र 300/- से 755/- प्रीमियम पर सभी डाकघरों में उपलब्ध है । कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के सहायक निदेशक प्रथम, द्वितीय व तृतीय, इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, निवा बुपा इंश्योरेंस, प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर नगर संभाग, अधीक्षक डाकघर इंदौर मौफ. संभाग सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण तथा मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]