tree lighting ceremony celebrated in the park indore

The Park Indore : द पार्क में मनाई गई ट्री लाइटिंग सेरेमनी

 

द पार्क में मनाई गई ट्री लाइटिंग सेरेमनी

इंदौर । क्रिसमस का पर्व ना सिर्फ विदेशों में बल्कि भारत में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस का स्वागत करने के लिए इंदौर के द पार्क में ट्री लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। शनिवार 16 दिसंबर 2023 को हुए इस ख़ास आयोजन में शहर के सोशलाइट्स, इन्फ्लुएंसर्स और मेहमानों ने शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पार्क द्वारा तैयार की गई क्रिसमस ट्री लाइटिंग थी। शहर में इस इंडस्ट्री द्वारा तैयार किए जाने वाले क्रिसमस ट्री में सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री द पार्क द्वारा बनाया गया जिसको डेकोरेटिव आइटम्स और रोशनी से सजाया गया था। मेहमानों ने क्रिसमस-थीम हाई टी को एन्जॉय किया। इस खास त्यौहार को मेहमानों के लिए और भी यादगार बनाने के लिए द पार्क इंदौर अपनी प्रीमियम पेटिसरी और बेकरी फ्लरीज़ में नई डिशेज को लेकर आया है जो कि अब मेहमानों को सालभर मिल सकेगी। द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर श्री देबजीत बैनर्जी ने इस आयोजन के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि, “हम हर साल 16 दिसंबर को ट्री लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन करते हैं जिसे हम परंपरा के रूप में अनवरत जारी रखेंगे। हमें खुशी है की मेहमानों ने बड़ी उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया।”

×
Date : 19 December 2023 Posted By : EDITOR
The Park Indore : द पार्क में मनाई गई ट्री लाइटिंग सेरेमनी
News Image

 

द पार्क में मनाई गई ट्री लाइटिंग सेरेमनी

इंदौर । क्रिसमस का पर्व ना सिर्फ विदेशों में बल्कि भारत में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस का स्वागत करने के लिए इंदौर के द पार्क में ट्री लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। शनिवार 16 दिसंबर 2023 को हुए इस ख़ास आयोजन में शहर के सोशलाइट्स, इन्फ्लुएंसर्स और मेहमानों ने शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पार्क द्वारा तैयार की गई क्रिसमस ट्री लाइटिंग थी। शहर में इस इंडस्ट्री द्वारा तैयार किए जाने वाले क्रिसमस ट्री में सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री द पार्क द्वारा बनाया गया जिसको डेकोरेटिव आइटम्स और रोशनी से सजाया गया था। मेहमानों ने क्रिसमस-थीम हाई टी को एन्जॉय किया। इस खास त्यौहार को मेहमानों के लिए और भी यादगार बनाने के लिए द पार्क इंदौर अपनी प्रीमियम पेटिसरी और बेकरी फ्लरीज़ में नई डिशेज को लेकर आया है जो कि अब मेहमानों को सालभर मिल सकेगी। द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर श्री देबजीत बैनर्जी ने इस आयोजन के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि, "हम हर साल 16 दिसंबर को ट्री लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन करते हैं जिसे हम परंपरा के रूप में अनवरत जारी रखेंगे। हमें खुशी है की मेहमानों ने बड़ी उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]

33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड!

📰 Generate e-Paper Clip 33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शिप्रा तट से लेकर महाकाल महालोक तक एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत […]