IAS Vivek Porwal becomes Public Relations Commissioner

IAS Transfer In MP: IAS मनीष सिंह को कमिश्नर जनसंपर्क पद से हटाया,‌ IAS विवेक पोरवाल बने जनसंपर्क आयुक्त

 

मनीष सिंह को कमिश्नर जनसंपर्क पद से हटाया,‌ IAS विवेक पोरवाल बने जनसंपर्क आयुक्त

भोपाल। राज्‍य शासन ने मंगलवार देर रात्रि में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यकाल प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह की जगह अब विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष सिंह का तबादला कर उन्हें मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव पोरवाल को आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पोरवाल के पास पहले से ही जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है। मनीष सिंह का तबादला होने से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि डा. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले अपने प्रमुख सचिव को बदला था। प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को हटाकर राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव पदस्थ किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]