18 year old girl raped for 1 year in Alwar

राजस्थान के अलवर में 18 साल की लड़की से तीन पुलिसकर्मियों ने किया 1 साल तक रेप, मामला दर्ज

 

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले में एक युवती के साथ एक साल से अधिक समय तक बलात्कार करने के आरोप में तीन पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि युवती(18) ने शनिवार शाम को उन्हें तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने मामले की शिकायत करने पर उसके भाई को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी।
शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मियों को उनके तैनाती स्थलों से हटा कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेणी पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक रैणी थाने में, एक राजगढ़ वृत्ताधिकारी कार्यालय (सीओ कार्यालय) में और दूसरा मालाखेड़ा थाने में तैनात था।
एसपी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके साथ एक साल से अधिक समय तक बलात्कार किया गया। पीड़िता अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस आई थी। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने पर शर्मा ने कहा कि जब पिछले साल नवंबर में उसके साथ बलात्कार किया गया था तब वह नाबालिग थी।
एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पीड़िता को तुरंत रैणी पुलिस थाने भेजा गया और शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया ‘‘प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया ताकि मामले की जांच प्रभावित न हो।” उन्होंने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM सूर्य घर योजना: 30 लाख घरों ने अपनाया रूफटॉप सोलर, PM मोदी ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM सूर्य घर योजना: 30 लाख घरों ने अपनाया रूफटॉप सोलर, PM मोदी ने दी बधाई UNN: देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। PM नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने […]

अनिल अंबानी-रिलायंस कम्यूनिकेशंस को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अनिल अंबानी-रिलायंस कम्यूनिकेशंस को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका बैंक अकाउंट्स पर फिर लगा ‘फ्रॉड’ का टैग Mumbai: उद्योगपति अनिल अंबानी को सोमवार को बड़ा झटका लगा जब Bombay High Court ने वह अंतरिम आदेश रद्द कर दिया, जिसमें उनके और Reliance Communications के बैंक खातों को ‘फ्रॉड’ घोषित करने […]