Indian ships still in danger in Arabian Sea

अरब सागर में अभी भी भारतीय जहाजों पर ‘खतरा’, यमन के हूती विद्रोहियों ने दी वॉर्निंग

 

साना: लाल सागर में दुनिया भर के व्यापारिक जहाजों के लिए आज यमन के हूती विद्रोही खतरा है। इस बीच हूती विद्रोहियों ने इजरायल के जहाजों को अरब सागर और लाल सागर में सुरक्षा देने वाले देशों को चेतावनी दी है। गुरुवार को पश्चिमी तटीय शहर हुदायदाह में यमनी कैडेट के ग्रेजुएशन समारोह में मेजर जनरल मोहम्मद अल-अतिफी की ओर से यह वॉर्निंग दी गई। उन्होंने कहा कि यमन लाल सागर और अरब सागर दोनों में ही अमेरिकी, ब्रिटिश और फ्रांसीसी सैन्य बलों की आवाजाही पर सख्ती और बारीकी से नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि यमन फिलिस्तीन के साथ खड़ा है। इजरायल-हमास युद्ध के बाद से ही यमन के हूती विद्रोहियों ने घोषणा की थी कि वह इजरायल से जुड़े जहाजों पर हमला करेंगे। मंगलवार को एक बयान में हूती विद्रोहियों ने एक जहाज पर हमले की बात कही। इस जहाज की पहचान एमएससी यूनाइटेड के रूप में हुई। बयान में कहा गया, ‘जहाज को निशाना तब बनाया गया जब चालक दल ने तीसरी बार नौसेना की कॉल को नजरअंदाज किया। साथ ही बार-बार उग्र चेतावनी वाले संदेश दिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]