Make Vikas Bharat Sankalp Yatra successful cm Dr Mohan Yadav

MP: विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाएं – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाएं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ और रीवा के हितग्राहियों से वीसी के माध्यम से किया संवाद

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है,जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झाबुआ और रीवा के हितग्राहियों से वीसी के माध्यम से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाकर इसके लाभ को जन-जन तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा जिले के ग्राम अगडाल की श्रीमती सुखिया केवट और झाबुआ में ग्राम भूरा डाबरा के श्री जवान सिंह से केंद्र सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कारण उन्हें पक्का मकान मिला, घर में शौचालय बना और उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी मिला। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि के लाभ के साथ उनका आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ जन-जन को पहुंचाने के लिए प्रयास करने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

×
Date : 03 January 2024 Posted By : EDITOR
MP: विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाएं – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
News Image

विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाएं - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ और रीवा के हितग्राहियों से वीसी के माध्यम से किया संवाद

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है,जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झाबुआ और रीवा के हितग्राहियों से वीसी के माध्यम से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाकर इसके लाभ को जन-जन तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा जिले के ग्राम अगडाल की श्रीमती सुखिया केवट और झाबुआ में ग्राम भूरा डाबरा के श्री जवान सिंह से केंद्र सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कारण उन्हें पक्का मकान मिला, घर में शौचालय बना और उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी मिला। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि के लाभ के साथ उनका आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ जन-जन को पहुंचाने के लिए प्रयास करने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]