Indigo Airlines fined Rs 1.2 crore

इंडिगो एयरलाइंस पर लगा 1.2 करोड़ का जुर्माना, स्पाइसजेट और एयर इंडिया पर भी हुआ एक्शन

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट और एयर इंडिया पर कड़ा एक्शन लिया है। डीजीसीए ने 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, जबकि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने इंडिगो एयरलाइंस पर 1.2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइंस को लेकर यात्रियों द्वारा कई शिकायतें होती नजर आईं। कई बार यात्रियों को देरी से उड़ान होने के कारण घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ता रहा तो कई बार यात्रियों की पायलट के साथ बहस होती दिखी। मुंबई हवाई अड्डे पर यात्रियों के सड़क पर खाना खाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर मंगलवार (16 जनवरी) को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। BCAS ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 16 जनवरी को ही जवाब मांगा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। तय समय पर जवाब नहीं दिए जाने पर आर्थिक दंड समेत प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

×
Date : 18 January 2024 Posted By : EDITOR
इंडिगो एयरलाइंस पर लगा 1.2 करोड़ का जुर्माना, स्पाइसजेट और एयर इंडिया पर भी हुआ एक्शन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]