NCC cadets of MP Chhattisgarh won 6 medals including 3 gold

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटस् ने 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते

गणतंत्र दिवस 2024 की घुड़सवारी प्रतिस्पार्धा में हासिल की उपलब्धि

भोपाल : मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के कैडेटस् ने गणतंत्र दिवस 2024 के लिये हुई घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में 9 कैडेटस् शामिल हुए और पहली बार 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 6 पदक प्राप्त किये। कैप्टन राहुल गुप्ता ने बताया कि पदक तालिका में एमपी-सीजी निदेशालय को तृतीय स्थान मिला है। निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता कैडेटस् को बधाई और शुभकामनाएँ दी। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2024 के लिये 4 से 16 जनवरी तक घुड़सवारी में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इसमें एसजीटी सुहाना गंभीर और कैडेट राहुल बघेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कैडेट अभिषेक को रजत, कैडेट त्रिभुवन और कैडेट अंकित खराते को कांस्य पदक मिला। कैप्टन गुप्ता ने बताया कि गर्ल्स केटेगरी में एसजीटी सुहाना गंभीर को सर्वश्रेष्ठ राइडर ट्रॉफी मिली। सर्वश्रेष्ठ टेंट पेगर ट्रॉफी कैडेट राहुल बघेल ने जीती। एमपी-सीजी के एनसीसी कैडेटस्द्वारा हासिल उपलब्धियाँ कैडेटस्और उनके इन्स्ट्रक्टर स्टाफ के सतत् प्रयास, लगन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।

×
Date : 20 January 2024 Posted By : EDITOR
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटस् ने 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]