NCC cadets of MP Chhattisgarh won 6 medals including 3 gold

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटस् ने 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते

गणतंत्र दिवस 2024 की घुड़सवारी प्रतिस्पार्धा में हासिल की उपलब्धि

भोपाल : मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के कैडेटस् ने गणतंत्र दिवस 2024 के लिये हुई घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में 9 कैडेटस् शामिल हुए और पहली बार 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 6 पदक प्राप्त किये। कैप्टन राहुल गुप्ता ने बताया कि पदक तालिका में एमपी-सीजी निदेशालय को तृतीय स्थान मिला है। निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता कैडेटस् को बधाई और शुभकामनाएँ दी। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2024 के लिये 4 से 16 जनवरी तक घुड़सवारी में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इसमें एसजीटी सुहाना गंभीर और कैडेट राहुल बघेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कैडेट अभिषेक को रजत, कैडेट त्रिभुवन और कैडेट अंकित खराते को कांस्य पदक मिला। कैप्टन गुप्ता ने बताया कि गर्ल्स केटेगरी में एसजीटी सुहाना गंभीर को सर्वश्रेष्ठ राइडर ट्रॉफी मिली। सर्वश्रेष्ठ टेंट पेगर ट्रॉफी कैडेट राहुल बघेल ने जीती। एमपी-सीजी के एनसीसी कैडेटस्द्वारा हासिल उपलब्धियाँ कैडेटस्और उनके इन्स्ट्रक्टर स्टाफ के सतत् प्रयास, लगन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।

×
Date : 20 January 2024 Posted By : EDITOR
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटस् ने 3 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई ग्वालियर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शुक्रवार को ग्वालियर स्थित दारूल कुरआन मदरसे में कार्रवाई की। इस दौरान चार से 16 वर्ष के 22 बच्चों को मुक्त कराया गया। मदरसा प्रबंधन […]