Lalu family problems increased, ED took this step

लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, ई़डी ने उठाया ये कदम

 

नई दिल्ली। बिहार में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच ईडी अधिकारी लालू प्रसाद यादव के घर पहुंचे और उन्हें 29 और 30 जनवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया। इसके बाद ईडी अधिकारी वहां से रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में लालू यादव को ईडी ने समन जारी किया है। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ आरोपपत्र भी दायर किया जा चुका है, जिसमें कई बातों का जिक्र किया गया है। सनद रहे कि इससे पहले गत 18 जवनरी को अदालत ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देव को आरोपी बनाकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं, इस मामले में मीसा भारती को भी आरोपी बनाया जा चुका है। बहरहाल, अब इस पूरे मामले में आगामी दिनों में अदालत का क्या रुख रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले जरा आपको पूरा माजरा विस्तार से बता देते हैं।
जानिए पूरा माजरा
दरअसल, यह पूरा मामला उन दिनों का है, जब रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने ग्रुप डी में लोगों को नौकरी दिलाने के एवज में उनकी जमीन अपने और अपने परिवार के नाम लिखवा ली थी। वहीं, रेलवे द्वारा नौकरी का आवेदन जारी नहीं किए जाने के बावजूद भी लालू प्रसाद यादव को अपने पद का दुरुपोयग करते हुए जमीन के लालच में लोगों को नौकरी दिलवा दी। ध्यान देने वाली बात है कि लालू प्रसाद यादव को ईडी का समन ऐसे वक्त में जारी किया गया है, जब बिहार में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि बिहार में राजनीतिक मोर्चे पर क्या कुछ हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]