Jamia Millia Islamia's big announcement on life consecration

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा पर जामिया मिलिया इस्लामिया का बड़ा ऐलान, हॉफ डे का अवकाश

नई दिल्ली। दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। इसी बीच जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हॉफ डे का निर्णय लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी सरकारी दफ्तरों को आधे दिन बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए हाफ डे का ऐलान किया गया है, ताकि सभी लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बन सकें। सरकार ने कर्मचारियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऑफिस को दोपहर ढाई बजे तक अवकाश का ऐलान किया। वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन कई राज्यों में छुट्टी करने का निर्णय लिया जा चुका है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी का ऐलान किया है।
बता दें कि आगामी 22 जनवरी को राम भक्तों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य राम मंदिर आम लोगों के लिए खुल जाएंगे। वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या में खास तैयारियां चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत हजारों लोग इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

https://x.com/AHindinews/status/1748354006672699821?s=20

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]

Bangladesh: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बांग्लादेश: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण -रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ ढाका । बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देश की बागडोर संभालने की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। आगामी 17 फरवरी […]