madhya pradesh CM Mohan Yadav sent 5 lakh laddus to Ayodhya

Madhya Pradesh : CM मोहन यादव ने अयोध्या के लिए 5 लाख लड्डू के रथ रवाना किये

CM मोहन यादव ने अयोध्या के लिए 5 लाख लड्डू के रथ रवाना किये

उज्जैन के लड्डुओं के प्रसाद रथ , अयोध्या के लिए प्रसाद-रथ के रूप में चार ट्रक रवाना किये

भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस मौके पर मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बने पांच लाख लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। यह प्रसाद रथ शुक्रवार को भोपाल से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन द्वारा अयोध्या भेजे जा रहे पांच लाख लड्डू प्रसाद रथ के तुलसी मानस प्रतिष्ठान भोपाल से प्रस्थान के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे सामने वर्तमान की अयोध्या नगरी का जो भौगोलिक स्वरूप है उसे दो हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल में जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया था। भव्य मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनवाया गया। मध्यप्रदेश का विशेषकर उज्जैन का अयोध्या के लिए दो हजार साल पहले भी समर्पण रहा है। वह युग पुनः वापस आ रहा है, भगवान श्री राम पांच सौ साल के संघर्ष के बाद पुनः गर्भगृह में विराजमान हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केसरिया ध्वजा लहराकर अयोध्या के लिए प्रसाद-रथ के रूप में चार ट्रक रवाना किये। प्रत्येक ट्रक में सवा लाख लड्डू हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र को गौरवान्वित कर रहे हैं और लोकतंत्र की शक्ति का सार्थक उपयोग करते हुए उन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मार्ग प्रशस्त किया। उज्जैन से अयोध्या लड्डू भेजकर हम समाज में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की मिठास बनाए रखना चाहते हैं। भोपाल के मानस प्रतिष्ठान से अयोध्या के लिए लड्डू प्रसाद का प्रस्थान भी शुभ है।
उल्लेखनीय है कि यह लड्डू महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन द्वारा बनाए गए हैं। लड्डुओं को विशेष पैकेट में भरकर अयोध्या भेजा जा रहा है। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु का सम्मान भी किया गया। इसके साथ ही लड्डू प्रसाद उज्जैन से अयोध्या जिन प्रसाद रथों (ट्रकों) में ले जाया जा रहा है, उन ट्रकों के चालकों का सम्मान भी किया गया।

×
Date : 20 January 2024 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : CM मोहन यादव ने अयोध्या के लिए 5 लाख लड्डू के रथ रवाना किये
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]