Ram Mandir Pran Pratishtha Aaya Ram Mandir Video

Ram Mandir Pran Pratishtha: ‘अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय’, आया राम मंदिर का वीडियो , आप भी देखिए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जवनरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिसमें शामिल होने के बाबत राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से अनेकों गणमान्यों को न्योता भेजा जा चुका है, जिसे कुछ लोगों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है, तो कुछ ने ठुकरा दिया है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका दावा है कि राम मंदिर अभी तैयार नहीं हुआ है, मगर बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व सियासी मुनाफा पाने के लिए आनन-फानन में मंदिर का उद्घाटन करने जा रही है। बीते दिनों जब इंडिया गठबंधन को मंदिर ट्रस्ट की ओर से न्योता भेजा गया था, तो उसे ठुकरा दिया गया था, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया गया, तो उन्होंने यह कहकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि अगर कोई इस कार्यक्रम में जाना चाहता है, तो जा सकता है। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हमारी पार्टी ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला इसलिए किया है, क्योंकि बीजेपी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम में तब्दील करके रख दिया है, जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है।
उधर, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब 24 घंटे से भी कम का समय शेष रह गया है। कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अयोध्या को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। हर गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबलों की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें ट्रस्ट की ओर से न्योता मिला है।
ध्यान दें, ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं को पास भी मिला है, जिसका मिलान क्यूआर कोड से किया जाएगा। अगर आपका मिलान सही पाया गया, तभी आपको मंदिर में प्रवेश मिलेगा अन्यथा रोक दिया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सघन तलाशी होगी। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश मिलेगा। वहीं, अगर किसी में किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाती है, तो उसे रोक दिया जाएगा।

×
Date : 22 January 2024 Posted By : EDITOR
Ram Mandir Pran Pratishtha: ‘अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय’, आया राम मंदिर का वीडियो , आप भी देखिए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]