Number of Ram devotees will increase in Ayodhya

अयोध्या में बढ़ेगी रामभक्तों की संख्या, सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या। देशभर से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ खाका तैयार किया है। सोमवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित कंट्रोल रूम में प्रदेश, जोन और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अब मौसम खुलने लगा है और ठंड में भी कमी देखने को मिल रही है, लिहाजा अयोध्या आने वाले पर्यटकों और रामभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक भगवान रामलला के दर्शन हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को हर स्तर पर नियंत्रित रखा जाए। नगर के सभी प्रमुख पथों पर बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट दिखाई देना चाहिए। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात के भी विशेष निर्देश दिए कि आगामी दिनों में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या आने वाले हैं। ऐसे में दूसरे प्रदेशों के विशिष्ट अतिथियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।

×
Date : 30 January 2024 Posted By : EDITOR
अयोध्या में बढ़ेगी रामभक्तों की संख्या, सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री योगी
News Image

अयोध्या। देशभर से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ खाका तैयार किया है। सोमवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित कंट्रोल रूम में प्रदेश, जोन और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अब मौसम खुलने लगा है और ठंड में भी कमी देखने को मिल रही है, लिहाजा अयोध्या आने वाले पर्यटकों और रामभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक भगवान रामलला के दर्शन हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को हर स्तर पर नियंत्रित रखा जाए। नगर के सभी प्रमुख पथों पर बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट दिखाई देना चाहिए। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात के भी विशेष निर्देश दिए कि आगामी दिनों में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या आने वाले हैं। ऐसे में दूसरे प्रदेशों के विशिष्ट अतिथियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]