MP to get 24 national highway projects worth Rs 10,405 crore

MP: मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ लागत की 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की मिलेंगी सौगात

 

मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ लागत की 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की मिलेंगी सौगात
केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे
भोपाल एवं जबलपुर में होंगे कार्यक्रम

भोपाल : प्रदेश में 10 हज़ार 405 करोड़ रूपये की लागत से 724 किलोमीटर लम्बी, 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जनवरी को भोपाल एवं जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों से करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण। भोपाल में 8 हजार 38 करोड़ रूपये लागत से 498 किलोमीटर लम्बी, 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम लाल परेड मैदान एवं जबलपुर में 2 हजार 367 करोड़ रूपये की लागत से 226 किलोमीटर लम्बी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे।
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में एन.एच.-46 के अयोध्या बायपास खण्ड का छ:-लेन चौड़ीकरण, एन.एच.-146बी के शाहगंज से बाड़ी खण्ड का चार-लेन चौड़ीकरण, एन.एच.-552 (विस्तारित) के मध्यप्रदेश/राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-752सी पर सुजालपुर बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-552 (विस्तारित) पर अटेर एवं भिण्ड बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-552 (विस्तारित) के गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-56 के दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खण्ड का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-347ए मुलताई से मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा
जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम से NH-539 के टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर पुल का निर्माण, चदिया घाटी से कटनी बायपास तक (पेव्ड शोल्डर के साथ) 2 लेन सड़क उन्नयन कार्य, NH-339 के बमीठा से खजुराहो हिस्से का चार-लेन चौड़ीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, शहडोल से सगर टोला तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, NH-44 (म.प्र.) के अंतर्गत ललितपुर-सागर-लखनादौन खण्ड में कुल 23 VUP’S पुल सर्विस रोड का निर्माण, NH-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बंजारी घाटी (NH-44) पर 2 ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य का शिलान्यास किया जायेगा।
इन परियोजनाओं से महाकौशल क्षेत्र के गेंहॅूं और धान कृषि व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों तक कनेक्टिविटी आसान होगी, कटनी के कोयला खदान उद्योग को लाभ मिलेगा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा, राष्ट्रीय पेंच टाइगर कॉरीडोर तक कनेक्टिविटी आसान होगी, बुधनी टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज और वुड क्राफ्ट व्यापार को लाभ मिलेगा साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली राज्यों के बीच व्यावसायिक एवं नागरिक यातायात सुगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल देशभर के शाही और पारंपरिक व्यंजनों का खास अनुभव एक ही जगह पर इंदौर : भारतीय खानपान की पहचान केवल स्वाद से नहीं, बल्कि उसकी विरासत और परंपरा से भी […]