Where did Jharkhand CM Hemant Soren run away to

आखिर कहां भाग गए झारखंड के CM हेमंत सोरेन? 31 जनवरी को पेश होंगे हेमंत सोरेन

अब ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से आधिकारिक पत्र भेजा गया है. आज ही प्रेषित किए गए पत्र और  ईमेल में  ईडी को 31 जनवरी को को पूछताछ के लिए समय की जानकारी दी गई है.

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। ईडी की टीम नई दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची, लेकिन हेमंत सोरेन वहां नहीं मिले। जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विभिन्न जिलों के झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कार्यकर्ताओं ने रांची पहुंचकर प्रदर्शन किया। जेएमएम कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण एक हजार से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जबकि जेएमएम के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टचार्य ने बताया कि हेमंत सोरेन की ओर से ईडी को 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे पूछताछ करने के लिए सीएम आवास बुलाया गया है। हेमंत सोरेन से संपर्क के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सीएम अभी कहा हैं इस बात की जानकारी अभी उन्हें नहीं हैं।
राज्यपाल बोले-सीएम को जवाब तो देना ही होगा
सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के समन पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा। एक सच्चे नागरिक के रूप में, हमें आज्ञा माननी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत संतोषजनक नहीं है। ये बात वे पहले भी कई बार कह चुके हैं। कार्रवाई तो करनी ही पड़ेगी।
राजभवन और सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई
इससे पहले रांची में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया, जब ईडीकी एक टीम धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 27 जनवरी की रात को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे, जबकि रांची में सोमवार के निर्धारित सरकारी कार्यक्रम बिना किसी स्पष्टीकरण के रद्द कर दिए गए हैं। सोरेन (48) को 29 जनवरी को चाईबासा में, 30 जनवरी को पलामू में और 31 जनवरी को गिरिडीह में कार्यक्रम में मौजूद रहना था।

×
Date : 30 January 2024 Posted By : EDITOR
आखिर कहां भाग गए झारखंड के CM हेमंत सोरेन? 31 जनवरी को पेश होंगे हेमंत सोरेन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]