Violence flares up again in Manipur 2 people killed

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समूहों में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत; 5 घायल

 

इंफाल:  पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। राजधानी इंफाल में मंगलवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 5 घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इंफाल के पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में गोलीबारी हुई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति लापता भी बताया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “अज्ञात बंदूकधारियों के हमला करने के बाद, ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई के बाद पीछे हटे हमलावर दोबारा इकट्ठा हुए और फिर से हमला किया। गोलीबारी जारी है।”
उन्होंने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद कडांगबंद और पड़ोसी कौट्रुक गांव की कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित इलाकों की ओर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेजा गया है। घायल व्यक्ति को इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है।

×
Date : 31 January 2024 Posted By : EDITOR
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समूहों में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत; 5 घायल
News Image

 

इंफाल:  पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। राजधानी इंफाल में मंगलवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 5 घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इंफाल के पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में गोलीबारी हुई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति लापता भी बताया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "अज्ञात बंदूकधारियों के हमला करने के बाद, ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई के बाद पीछे हटे हमलावर दोबारा इकट्ठा हुए और फिर से हमला किया। गोलीबारी जारी है।"
उन्होंने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद कडांगबंद और पड़ोसी कौट्रुक गांव की कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित इलाकों की ओर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेजा गया है। घायल व्यक्ति को इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]