Indore administration in action after Harda accident

MP: हरदा हादसे के बाद एक्शन में इंदौर प्रशासन

हरदा हादसे के बाद एक्शन में इंदौर प्रशासन
इंदौर । में 11, महू में 2 और हातोद क्षेत्र में 5 फटाका फैक्ट्री-गोदाम सील
इंदौर हरदा में वीभत्स हुए हादसे के बाद इंदौर में जिला प्रशासन की टीम ने पटाखा गोदामों की जांच की। वुधबार सुबह से ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलग-अलग टीमों के साथ गोदामों की जांच के लिए मैदान में उतरा हुआ है। इधर जिला प्रशासन की एक टीम राऊ पहुंची। जहां एसडीएम राकेश परमार ने 2 गोदाम को सील करने की कार्यवाही की। इसके अलावा तेजाजी चौक स्थित 5 गोदामों को भी सील किया गया। वहीं कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि पटाखा दुकानों व गोदामों को निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कल 6 जगह ऐसी मिली थी जहां पर सुरक्षा के इंतजाम ठीक नहीं थे वहां पर कार्यवाही की गई थी। वहीं हातोद अनुभाग के अंतर्गत स्थित फटाका निर्माण एवं भंडारण इकाइयों की विस्फोटक अधिनियम 2008 तथा अन्य निर्धारित विहित प्रावधानों के अनुरूप संचालन संबंधी जांच की गई। जिनमें इस्माइल पिता मो. हुसैन ग्राम हातोद का आतिशबाजी बनाने का स्थल, महमूद पिता इब्राहीम ग्राम हातोद स्थित आतिशबाजी बनाने का स्थल, विनोद कुमार पिता रूपाजी निवासी हातोद का ग्राम फूल कराडिया स्थित आतिशबाजी बनाने और भंडारण स्थल, शेखर पिता कन्हैयालाल निवासी हातोद का ग्राम मिर्जापुर स्थित आतिशबाजी बनाने का स्थल और महमूद पिता इब्राहीम निवासी हातोद का ग्राम हातोद में स्थित फटाखा और आतिशबाजी रखने का भंडारण स्थल की जाँच की गई। निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं करने पर इन 5 संस्थानों को सील किये गए। इन सभी इकाइयों की अनुविभागीय अधिकारी द्वारा पुलिस के साथ मौके पर जांच की गई। विस्फोटक अधिनियम 2008 के प्रावधानों के अंतर्गत इन इकाइयों का संचालन नहीं पाया गया। इस आधार पर इन सभी इकाइयों को सील करने की कार्यवाही कर पंचनामा तैयार किया गया।
डॉ. अम्बेडकर नगर महू के एसडीएम विनोद राठौर ने बताया कि आज एसडीओपी एवं थाना प्रभारी किशनगंज के साथ पटाखे की दुकानों की जांच की गई। इसमें अनियमितताएं पाये जाने पर ग्राम हरसोला में ओम सांई बाबा एजेंसी प्रोपराइटर जयप्रकाश सुखरानी के गोदाम एवं दुकान को सील किया गया है। इनके पास भंडारण का लाइसेंस था, यह भंडारण के अतिरिक्त कच्चा रॉ मैटेरियल बुलाकर उनको री पैकिंग करके उनका भी विनिर्माण का काम कर रहे थे। इन्होंने शर्तो का उल्लंघन किया है। इनके खिलाफ थाना किशनगंज में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त विजय ट्रेडर्स प्रो.भारत भजनलाल हरसोला की दुकान के लाइसेंस में उल्लेखित क्षमता से अधिक भंडारण पाए जाने से उनकी दुकान को भी सील किया गया है। इसके अतिरिक्त कृति फायर वर्क्स प्रो जितेंद्र पवार, ओम साइ एजेंसी प्रो गिरीश मधुकर तथा शुभम एजेंसी तरफे ललित परानी सभी ग्राम हरसोला इन्होंने लाइसेंस के साथ जो ड्राइंग स्वीकृत है उससे अधिक टीन शेड का अतिरिक्त निर्माण किया है जो शर्तो का उल्लंघन है, उनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]