The man who murdered an accountant out of unrequited love dies

एकतरफा प्यार में अकाउंटेंट की हत्या करने वाले की मौत

एकतरफा प्यार में अकाउंटेंट की हत्या करने वाले की मौत
इंदौर के बहुचर्चित सुप्रिया केस में जेल में बंद था युवक

इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद 29 साल के कैदी की मौत हो गई। उसे खून की उल्टियां हो रही थी। सोमवार को जेल प्रशासन ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात यहीं उसने दम तोड़ दिया। कैदी कमलेश साहू (29) इंदौर के 2018 के बहुचर्चित सुप्रिया जैन (25) हत्याकांड का आरोपी था। इस केस में वह 2018 से इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद था। एकतरफा प्यार में कमलेश ने अकाउंटेंट सुप्रिया को 38 से अधिक बार चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दोनों मूलत: सागर के रहने वाले थे। घटना इंदौर में हुई थी। एमजी रोड थाना पुलिस ने बताया कि कैदी कमलेश के गले के भीतर कटने जैसे निशान मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 2018 में सुप्रिया की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में​​ साथ में पढ़ने की बात स्वीकारी​। दावा किया था कि वह हाई स्कूल से सुप्रिया को चाहता था। स्कूल पढ़ाई के बाद से सुप्रिया इंदौर आ गई थी। तब से दोनों का संपर्क टूट गया था। एमआईजी पुलिस स्टेशन प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक आरोपी कमलेश साहू ने कहा था, ‘मैं उसे प्यार करता था। मैंने 12वीं कक्षा में उसे प्रपोज किया था। तब उसने कहा था कि एक बार जॉब लग जाने दो तब हम रिश्ते में होंगे। मैं इस बीच उसका इंतजार करता रहा।’ 2017 में सुप्रिया को फेसबुक पर देखने के बाद स्कूल का प्यार फिर जाग गया था। इसके बाद से ही आरोपी कमलेश हमेशा सुप्रिया की लोकेशन चैक करता रहता था। इंदौर की लोकेशन मिलने के बाद सोशल मीडिया से ऑफिस और घर का पता निकाला। कई बार सुप्रिया से बात करने की कोशिश की। फिर प्रपोज किया तो सुप्रिया ने कमलेश का नंबर ब्लॉक कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस, विधायकों को लेकर बेंगलुरू जा रहा विमान रनवे से लौटा भोपाल । राज्यसभा चुनाव में मप्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर […]

Simhastha 2028: सिंहस्थ – 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी सिंहस्थ के लिए प्रगति पर हैं 16 हजार 910 करोड़ रूपए के 148 विकास व निर्माण कार्य ओंकोरश्वर में बनेगा हेलीपेड उज्जैन सहित ओंकारेश्वर, देवास, इंदौर, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, मंदसौर और खरगोन में जारी हैं गतिविधियां मुख्यमंत्री डॉ. […]