Under 19 World Cup 2008 winning player Taruwar Kohli retires

अंडर 19 विश्व कप 2008 के विजेता प्लेयर Taruwar Kohli ने लिया संन्यास

UNN : विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने जब साल 2008 का अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप जीता था, उस टीम में जालन्धर के तरुवर कोहली (Taruwar Kohli) की भी भूमिका रही थी। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले ही सीजन में कोहली की किस्मत इतनी अच्छी रही कि उनकी टीम शेन वार्न के नेतृत्व में पहला खिताब जीतने में सफल रही। यही नहीं, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जब वह आए तो दो तिहरे शतक जड़े। रणजी ट्रॉफी के लगातार दो सीजनों में टॉप 5 क्रिकेटरों के लिस्ट में भी रहे। 35 साल के तरुवर ने आखिरकार क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर अपने साथ जुड़े सभी लोगों, प्लेयर्स, कोच का धन्यवाद किया है।
तरुवर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक संदेश
मैदान छोड़ रहा हूं लेकिन खेल की भावना अपने साथ ले जा रहा हूं। मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं। अपने शुरुआती अंतर-जिला सत्रों में 30 से अधिक रन नहीं बनाने के लिए संघर्ष करने से लेकर अपने देश के लिए अंडर-19 विश्व कप जीतने और जीतने में सक्षम बनने तक की यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल ट्रॉफी और 53.8 के औसत के साथ अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर को समाप्त करते हुए रणजी ट्रॉफी में 2 तिहरे शतक बनाने तक का सफर तय किया।
मैंने अपने करियर की शुरुआत अपने दोस्तों के साथ सड़कों पर खेलने से लेकर अपने बचपन के दोस्त अभिनव के साथ जेडीसीए में दाखिला लेने तक की।

×
Date : 15 February 2024 Posted By : EDITOR
अंडर 19 विश्व कप 2008 के विजेता प्लेयर Taruwar Kohli ने लिया संन्यास
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]