what a kismat directed by the writer of chandni bar

चांदनी बार के लेखक’ द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘व्हाट ए किस्मत’ का ट्रेलर लॉन्च

 

चांदनी बार के लेखक’ द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘व्हाट ए किस्मत’ का ट्रेलर लॉन्च

Mumbai: चांदनी बार के राष्ट्रीय पुरस्कार नामांकित लेखक श्री मोहन आज़ाद की कॉमेडी फिल्म ‘व्हाट ए किस्मत’ के ट्रेलर का मुम्बई में अनावरण किया गया। नवोदित निर्देशक मोहन आज़ाद के साथ अभिनेता युद्धवीर दहिया, वैष्णवी पटवर्धन, रोनित अग्रवाल, श्रीकांत मस्की, गायक और संगीत निर्देशक गोल्डी उपस्थित थे। के सेरा सेरा द्वारा डिस्ट्रीब्यूट होनेवाली यह फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के सेहोर में हुई है। “वहां के लोग बहुत ही सहयोग करने वाले हैँ। सेहोर बड़ा ही सुन्दर व शांत शहर है। बहुत बढ़िया लगा वहां पर शूटिंग करके,” मोहन आजाद ने कहा।
फिल्म की कहानी चंदू (युद्धवीर) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक हारा हुआ व्यक्ति है लेकिन जिसके बड़े सपने हैं। उसकी पत्नी आरती (वैष्णवी) उससे तंग आ चुकी है, उसका निराश बॉस (भरत दाभोलकर) उसे नौकरी से निकालने वाला है और ‘दूसरी लड़की’ (मानसी) उसके अस्तित्व को भी स्वीकार नहीं करती है। लेकिन ‘खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान’ वाली कहावत चंदू पर बिल्कुल फिट बैठती है। भाग्य में एक मोड़ आता है और उसका जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो जाता है। उसे ढेर सारा पैसा, दूसरी लड़की और पुलिस भी मिलती है। एक अति उत्साही रिपोर्टर (श्रीकांत), एक अति उत्साही इंस्पेक्टर (रोनित) और अति स्मार्ट एसपी (टीकू तल्सानिया) द्वारा पीछा किए जाने पर, उसका जीवन ही एक मजाक में बदल जाता है। युद्धवीर दहिया, वैष्णवी, मानसी, टीकू तल्सानिया, भरत दाभोलकर, रोनित अग्रवाल, भावना बलसावर, श्रीकांत मास्की, आनंद मिश्रा, रिया चौधरी और अतुल की स्टार कास्ट के साथ, यह फ़िल्म अंशय राय, लिसा राय, अखिलेश राय, मधु मोहन द्वारा निर्मित है।

                  मुंबई से जय सिंह रघुवंशी

×
Date : 16 February 2024 Posted By : EDITOR
चांदनी बार के लेखक’ द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘व्हाट ए किस्मत’ का ट्रेलर लॉन्च
News Image

 

चांदनी बार के लेखक' द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'व्हाट ए किस्मत' का ट्रेलर लॉन्च

Mumbai: चांदनी बार के राष्ट्रीय पुरस्कार नामांकित लेखक श्री मोहन आज़ाद की कॉमेडी फिल्म 'व्हाट ए किस्मत' के ट्रेलर का मुम्बई में अनावरण किया गया। नवोदित निर्देशक मोहन आज़ाद के साथ अभिनेता युद्धवीर दहिया, वैष्णवी पटवर्धन, रोनित अग्रवाल, श्रीकांत मस्की, गायक और संगीत निर्देशक गोल्डी उपस्थित थे। के सेरा सेरा द्वारा डिस्ट्रीब्यूट होनेवाली यह फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के सेहोर में हुई है। "वहां के लोग बहुत ही सहयोग करने वाले हैँ। सेहोर बड़ा ही सुन्दर व शांत शहर है। बहुत बढ़िया लगा वहां पर शूटिंग करके," मोहन आजाद ने कहा।
फिल्म की कहानी चंदू (युद्धवीर) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक हारा हुआ व्यक्ति है लेकिन जिसके बड़े सपने हैं। उसकी पत्नी आरती (वैष्णवी) उससे तंग आ चुकी है, उसका निराश बॉस (भरत दाभोलकर) उसे नौकरी से निकालने वाला है और 'दूसरी लड़की' (मानसी) उसके अस्तित्व को भी स्वीकार नहीं करती है। लेकिन 'खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान' वाली कहावत चंदू पर बिल्कुल फिट बैठती है। भाग्य में एक मोड़ आता है और उसका जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो जाता है। उसे ढेर सारा पैसा, दूसरी लड़की और पुलिस भी मिलती है। एक अति उत्साही रिपोर्टर (श्रीकांत), एक अति उत्साही इंस्पेक्टर (रोनित) और अति स्मार्ट एसपी (टीकू तल्सानिया) द्वारा पीछा किए जाने पर, उसका जीवन ही एक मजाक में बदल जाता है। युद्धवीर दहिया, वैष्णवी, मानसी, टीकू तल्सानिया, भरत दाभोलकर, रोनित अग्रवाल, भावना बलसावर, श्रीकांत मास्की, आनंद मिश्रा, रिया चौधरी और अतुल की स्टार कास्ट के साथ, यह फ़िल्म अंशय राय, लिसा राय, अखिलेश राय, मधु मोहन द्वारा निर्मित है।

                  मुंबई से जय सिंह रघुवंशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture

📰 Generate e-Paper Clip Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture 6 Years of Mirzapur Season 2: Ritesh Sidhwani & Farhan Akhtar’s Excel Entertainment Shares Special Video to Mark the Milestone As Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar’s Mirzapur Season 2 completes six years, the makers […]