Three people died in a horrific road accident in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, बाइक को टक्कर मार कर पलट गया ट्रक..

 

मध्य प्रदेश में हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, बाइक को टक्कर मार कर पलट गया ट्रक..

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके से ट्रक चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे शवों को व्यवस्थित किया। यह पूरा मामला हिंडोरिया थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना ताज की पुलिया के पास की है। दो बाइकों की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी जिसके बाद ट्रक पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के भी चीथड़े उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है की बाइक सवार तीन लोग हिंडोरिया की तरफ जा रहे थे और गिट्टी से भरा हुआ ट्रक पटेरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद तुरंत फरार हो गया और ट्रक पुलिया से नीचे खाई में पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ट्विशा केस- CBI ने 80kg की डमी फंदे पर लटकाई:सास-पति के सामने सीन रीक्रिएट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ट्विशा केस- CBI ने 80kg की डमी फंदे पर लटकाई:सास-पति के सामने सीन रीक्रिएट Bhopal : भोपाल के ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही CBI टीम सोमवार को सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को लेकर घटनास्थल पहुंची। टीम ने वहां घटना का रीक्रिएशन कर यह […]

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]