Shankar Lalwani Delighted to See Indori Poha at Rashtrapati

राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़

राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़

Indore: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा सांसदों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नाश्ते के लिए आमंत्रित किया गया था। ब्रेकफास्ट के दौरान सांसद लालवानी की नज़र जब मेन्यू में इंदौर के प्रसिद्ध पोहे पर पड़ी तो वे खासे खुश नजर आए। उनके साथ मौजूद अन्य सांसदों ने भी इंदौरी पोहे का स्वाद लिया और उसकी खूब तारीफ की। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है – “आज अत्यंत सम्मान की बात है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित नाश्ते में शामिल होने का अवसर मिला। आदरणीय महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का सानिध्य हमेशा प्रेरणा देता है। उनके व्यक्तित्व की विनम्रता और शालीनता देश के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।” सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि राष्ट्रपति जी ने कहा कि ‘आप भारत के स्वछतम शहर से आते हैं और आप लगातार पुरस्कार जीत रहे हैं।’ सांसद लालवानी ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ बिताया गया यह समय, साथी सांसदों के साथ हुई चर्चा और विचारों का आदान-प्रदान उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। सांसद लालवानी ने इस अवसर के लिए राष्ट्रपति का आभार भी व्यक्त किया।

×
Date : 17 March 2026 Posted By : EDITOR
राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़
News Image

राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़

Indore: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा सांसदों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नाश्ते के लिए आमंत्रित किया गया था। ब्रेकफास्ट के दौरान सांसद लालवानी की नज़र जब मेन्यू में इंदौर के प्रसिद्ध पोहे पर पड़ी तो वे खासे खुश नजर आए। उनके साथ मौजूद अन्य सांसदों ने भी इंदौरी पोहे का स्वाद लिया और उसकी खूब तारीफ की। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है - “आज अत्यंत सम्मान की बात है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित नाश्ते में शामिल होने का अवसर मिला। आदरणीय महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का सानिध्य हमेशा प्रेरणा देता है। उनके व्यक्तित्व की विनम्रता और शालीनता देश के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।” सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि राष्ट्रपति जी ने कहा कि 'आप भारत के स्वछतम शहर से आते हैं और आप लगातार पुरस्कार जीत रहे हैं।' सांसद लालवानी ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ बिताया गया यह समय, साथी सांसदों के साथ हुई चर्चा और विचारों का आदान-प्रदान उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। सांसद लालवानी ने इस अवसर के लिए राष्ट्रपति का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]