Rajya Sabha Election Result 2024

Rajya Sabha Election Result 2024 – UP की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं, हिमाचल में BJP जीती

 

UP की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं, सपा को 2 सीटें , कर्नाटक में कांग्रेस को 3, भाजपा को 1 सीट, हिमाचल में BJP जीती

नई दिल्ली – राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मंगलवार 27 फरवरी को वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग शाम 4 बजे खत्म हुई। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हुआ। सबसे पहले नतीजे कर्नाटक के आए। कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर हुई वोटिंग में कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर जीते। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराया है। दोनों को 34-34 वोट मिले थे। टॉस से विजेता का फैसला हुआ। हिमाचल में कांग्रेस के 6 विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे 3 निर्दलीय विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर आई। राज्यसभा चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, दोपहर बाद खबर आई कि यूपी में सपा के 7 विधायकों ने NDA को वोट दिया है। ये विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य हैं। यूपी में 8 सीटें भाजपा ने जीतीं जबकि सपा ने 2 सीटें जीतीं। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि कर्नाटक में भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया। भाजपा के चीफ व्हिप डोड्डनगौड़ा जी पाटिल ने ये जानकारी दी। डोड्डनगौड़ा ने ये भी कहा कि सोमशेखर पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कतर में दर्दनाक हादसा: विदेश मंत्री ने जताया गहरा दुख

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कतर में दर्दनाक हादसा: विदेश मंत्री ने जताया गहरा दुख – कतर के अधिकारियों के संपर्क में है दिल्ली सरकार नई दिल्ली । कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए एक दुखद हादसे में कम से कम 12 भारतीय नागरिकों की जान चली गई, जिससे भारत में शोक की […]

सांताक्रूज स्थित ‘द योगा इंस्टीट्यूट’ ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न देशभर में मनाया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सांताक्रूज स्थित ‘द योगा इंस्टीट्यूट’ ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न देशभर में मनाया मुंबई। दुनिया का सबसे पुराना संगठित योग केंद्र और पिछले 107 वर्षों से समग्र स्वास्थ्य शिक्षा की अगुवाई करने वाले मुंबई के सांताक्रूज स्थित द योगा इंस्टीट्यूट (टीवाईआई) ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) को […]