Rajya Sabha Election Result 2024

Rajya Sabha Election Result 2024 – UP की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं, हिमाचल में BJP जीती

 

UP की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं, सपा को 2 सीटें , कर्नाटक में कांग्रेस को 3, भाजपा को 1 सीट, हिमाचल में BJP जीती

नई दिल्ली – राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मंगलवार 27 फरवरी को वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग शाम 4 बजे खत्म हुई। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हुआ। सबसे पहले नतीजे कर्नाटक के आए। कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर हुई वोटिंग में कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर जीते। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराया है। दोनों को 34-34 वोट मिले थे। टॉस से विजेता का फैसला हुआ। हिमाचल में कांग्रेस के 6 विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे 3 निर्दलीय विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर आई। राज्यसभा चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, दोपहर बाद खबर आई कि यूपी में सपा के 7 विधायकों ने NDA को वोट दिया है। ये विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य हैं। यूपी में 8 सीटें भाजपा ने जीतीं जबकि सपा ने 2 सीटें जीतीं। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि कर्नाटक में भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया। भाजपा के चीफ व्हिप डोड्डनगौड़ा जी पाटिल ने ये जानकारी दी। डोड्डनगौड़ा ने ये भी कहा कि सोमशेखर पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मप्र-राजस्थान में आंधी-बारिश से 5 मौतें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मप्र-राजस्थान में आंधी-बारिश से 5 मौतें यूपी समेत 23 राज्यों में बारिश, गर्मी से राहत; मानसून 4 जून को केरलम पहुंच सकता है नई दिल्ली/भोपाल । मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले अनुमान में इसके 26 […]

नए सीडीएस और नौसेना प्रमुख ने केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह से की मुलाकात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नए सीडीएस और नौसेना प्रमुख ने केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह से की मुलाकात सैन्य नेतृत्व के नए दौर का आगाज नई दिल्ली। भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणी और भारतीय नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ […]