Yogi for better implementation of National Education Policy 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहा है उप्र: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से भारत एक बार फिर से दुनिया को नेतृत्व प्रदान करे और इस दिशा में उत्तर प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में 404 करोड़ रुपये की धनराशि से ‘पीएम श्री स्कूल योजना’ के तहत स्कूलों के आधुनिकीकरण कार्यक्रम की शुरुआत पर कहा कि राज्य में वर्तमान में लगभग पांच करोड़ बच्चे विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि दुनिया के कई देशों कीआबादी भी पांच करोड़ नहीं है.केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नवचयनित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. साथ ही, उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट और परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों को स्मॉर्ट क्लास के प्रमाणपत्र वितरित किये. इस कार्यक्रम से प्रदेश के विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधिगण भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे.मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को पूरा करने की श्रृंखला में पांच सितम्बर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘पीएम श्री स्कूल योजना’ की घोषणा की थी. प्रदेश की स्कूली शिक्षा से जुड़े पांच करोड़ बच्चों को यह योजना एक नई प्रेरणा देगी.

×
Date : 06 March 2024 Posted By : EDITOR
राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहा है उप्र: योगी
News Image

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से भारत एक बार फिर से दुनिया को नेतृत्व प्रदान करे और इस दिशा में उत्तर प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में 404 करोड़ रुपये की धनराशि से ‘पीएम श्री स्कूल योजना’ के तहत स्कूलों के आधुनिकीकरण कार्यक्रम की शुरुआत पर कहा कि राज्य में वर्तमान में लगभग पांच करोड़ बच्चे विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि दुनिया के कई देशों कीआबादी भी पांच करोड़ नहीं है.केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नवचयनित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. साथ ही, उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट और परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों को स्मॉर्ट क्लास के प्रमाणपत्र वितरित किये. इस कार्यक्रम से प्रदेश के विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधिगण भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे.मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को पूरा करने की श्रृंखला में पांच सितम्बर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘पीएम श्री स्कूल योजना’ की घोषणा की थी. प्रदेश की स्कूली शिक्षा से जुड़े पांच करोड़ बच्चों को यह योजना एक नई प्रेरणा देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]