Simona Halep eager to return to tennis after doping ban is lifted

डोपिंग बैन कम होने के बाद टेनिस में वापसी को लेकर उत्सुक सिमोना हालेप

 

नई दिल्ली । पूर्व विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप खेल मध्यस्थता अदालत (सीएएस) द्वारा उनके चार साल के प्रतिबंध को घटाकर 9 महीने करने के बाद नए जोश के साथ टेनिस में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) इंडिपेंडेंट ट्रिब्यूनल ने हालेप को डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन (एडीआरवी) का दोषी पाया था और पिछले सितंबर में उन पर चार साल का बैन लगाया था। लेकिन अब इस बैन को कम कर दिया गया है। अब, पूर्व विश्व नंबर एक जल्द से जल्द दौरे पर लौटने के लिए स्वतंत्र है, क्योंकि वह पहले ही 9 महीने का निलंबन झेल चुकी है। सीएएस के फैसले के बाद सिमोना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला सुनाया है। इस चुनौतीपूर्ण यात्रा के बीच, सत्य की अखंडता और न्याय के सिद्धांतों में मेरा अटूट विश्वास मेरा हथियार रहा है। गंभीर आरोपों और विरोध का सामना करने के बावजूद मैंने हार नहीं मानी।” दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हालेप को 7 अक्टूबर, 2022 को प्रतियोगिता से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। जब यह घोषणा की गई थी कि उन्होंने 2022 यूएस ओपन में प्रतिबंधित पदार्थ रोक्साडस्टैट के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। बाद में उन्होंने इसके सेवन से इनकार कर दिया और दूषित पोषण अनुपूरक को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]